फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एचएसईबी चीफ इंजीनियर का कर्मचारियों ने घंटा भर किया घेराव

एचएसईबी चीफ इंजीनियर का कर्मचारियों ने घंटा भर किया घेराव

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एचएसईबी चीफ इंजीनियर का कर्मचारियों ने घंटा भर किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के तीन गांवों को जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे बिजली निगम के चीफ इंजीनियर आरके सोडा को एंट्री करते ही कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। काम छोड़ हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने उनके सामने नारेबाजी कर रोष जताया और घेराव किया। वह करीब घंटेभर तक एसई कार्यालय में फंसे रहे। हालांकि सुरक्षा में पुलिस फोर्स तैनात रही। बाद में पुलिस सुरक्षा में ही निकलकर जिले के तीन गांवों चांग, ढाणा लाडनपुर और रूपगढ़ में बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया और तीनों गांवों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की। अब दो जुलाई से इन गांवों में बिजली निगम की ओर से घोषित कट नहीं लगाए जाएंगे।
चीफ इंजीनियर का घेराव किया तो बना तनाव
हिसार से बिजली निगम के चीफ इंजीनियर के भिवानी पहुंचने पर चीफ इंजीनियर को कर्मचारियों के भारी रोष का सामना करना पड़ा। घंटाभर कर्मचारियों ने एसई ऑफिस का घेराव किए रखा। कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों की तरफ की गए घेराव को देख भारी पुलिस बल एसई कार्यालय के समक्ष तैनात रहा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे हिसार डिविजन के चीफ इंजीनियर आरके मोढ़ा भिवानी के विभिन्न गांवों का निरीक्षण करने के बाद एसई ऑफिस में पहुंचे और अन्य अधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया। लेकिन जैसे ही प्रदर्शन कर्मचारियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो सभी कर्मचारी व नेता एसई ऑफिस के सामने जमा हो गए और एसई के गेट के समक्ष खड़े होकर चीफ इंजीनियर का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं बार-बार कर्मचारी अपनी मांगों को नारों के माध्यम से चीफ इंजीनियर तक पहुंचाते रहे। सूचना पर पुलिस फोर्स भी सुरक्षा में तैनात की गई। वही कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक एसई गेट से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भारढी पुलिस ने कर्मचारियों से बातचीत की और कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों को वहां से हटवाया। कर्मचारियों ने मांग की कि वह कर्मचारियों को जल्द काम पर बुलाए और मामले की जांच करवाकर अधिकारियों पर कार्रवाई करे। अगर बिजली निगम ऐसा नहीं करता तो आगे आंदोलन को और तेज गति दी जाएगी।
वर्जन--
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे मामले की जांच होने के बाद अगर कर्मचारी की कोई गलती नहीं पाई गई तो उन्हें वापस काम पर बुला लिया जाएगा और अन्य कारणों का पता लगाया जाएगा। अगर अन्य कोई भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
-आरके मोढ़ा, चीफ इंजीनियर, हिसार
--
तीन गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, चीफ इंजीनियर ने दिए निर्देश
दो जुलाई से चांग, ढाणा लाडनपुर व रूपगढ़ को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इन गांवों के करीब 13 हजार लोगों को बेहतर बिजली व्यवस्था का लाभ मिलेगा। यह निर्देश निगम के चीफ इंजीनियर आरके सोडा ने तीनों गांवों की जगमग योजना के तहत व्यवस्था जांचने के बाद ये निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर ने तीनों गांवों में करीब तीन-चार घंटे तक गलियों और गांवों में घुमकर व्यवस्था जांची।
अधिकारियों की टीम सुबह साढे़ नौ बजे नजदीकी गांव ढाणा लाडनपुर में पहुंची। चीफ इंजीनियर आरके सोडा ने जगमग योजना के तहत गांव में बिजली के मीटर व अन्य सुविधाएं जांची जोकि सही मिली। उसके बाद टीम गांव चांग पहुंची। टीम गांव रुपगढ़ भी पहुंची और वहां पर गांव में बिजली के खंभों पर लगाई गई केबल व अन्य व्यवस्थाएं जांची जो सही मिली। तीनों गांवों की व्यवस्था देखने व जांचने के बाद निगम के चीफ इंजीनियर ने दो जुलाई से 24 घंटे बिजली की सप्लाई जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान, कार्यकारी अभियंता सतबीर यादव, संजय रंगा, एसडीओ निशिज कुमार, एसडीओ विक्रम परमार, फोरमेन राजकुमार, नरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
अब 13 और गांवों को जगमग करने की तैयारी
चांग, ढाणा लाडनपुर व रूपगढ तो बिजली निगम की जगमग योजना में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा भी जिले के 13 और गांवों को बिजली निगम घोषित कटों से मुक्त करने की तैयारी कर रहा है। योजना है कि 30 जुलाई से ये गांव में 24 घंटे के लिए जगमग हों। इनमें तोशाम क्षेत्र से पटौदी, संडवा, खरकड़ी सोहान, दुल्हेड़ी, लोहारू के गांव सुरपुरा, हरियावास, गोपालवास, सिधनवा, काशनी कला, गोकलपुरा, ढाणी बहल, ढाणी खेड़ा शामिल है।
यह है जगमग योजना
जगमग योजना के तहत प्रत्येक उपभोक्ता के बिजली के मीटरों को घरों से बाहर पिलर बॉक्स या फिर खंभों पर लगाया जाता है। बिजली तारों की जगह केबल लगाई जाती है। एक ही जगह से करीब आठ से दस घरों को बिजली के कनेक्शन जारी किए जाते हैं। बिजली की लाइन लॉस जीरो प्रतिशत रह जाता है।

----
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का भिवानी में खुलेगा प्रदेश स्तरीय मुख्यालय
भिवानी। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का खुद का भवन होगा और भिवानी में प्रदेश स्तरीय मुख्यालय की गतिविधियों को यहीं से अंजाम दिया जाएगा। शनिवार को खरकड़ी फाटक के समीप करीब 600 वर्कर्स के प्लॉट में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन खुद का प्रदेश स्तरीय मुख्यालय खोलने जा रही है, जिसका केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में हवन यज्ञ के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद भवन निर्माण के पत्थर का अनावरण एचएसईबी वर्करज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव बालकुमार शर्मा, चीफ ऑर्गेनाइजर अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर रोहिल्ला, प्रेस प्रवक्ता विजयपाल जाखड़, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, ऑडिटर राजकुमार सांगवान, उप महासचिव महावीर पहलवान, जसवंत, विनोद सोनी, सर्कल सचिव महेश रोहिल्ला, पूर्व सर्कल सेक्रेट्री रामनिवास कौशिक, यूनिट प्रधान सुरजमल लेंघा, सचिव श्रीभगवान दादरी, रमेश यादव, रमेश चांगिया, राजपाल चाहर बल्लू बामला व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed