{"_id":"5ab6a49d4f1c1b2b618b56fb","slug":"181521919133-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांग में बाहरी जमावड़े के बाद परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांग में बाहरी जमावड़े के बाद परीक्षा रद्द
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांग में बाहरी जमावड़े के बाद परीक्षा रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 257 मामले दर्ज किए गए। उधर, परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप के चलते जिले के चांग कस्बे के एक केंद्र पर हुई परीक्षा रद्द कर दी गई। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग-2 (भिवानी) पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण सीनियर सेकेंडरी राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी व फतेहाबाद जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल का एक केस पकड़ा। बोर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा के उड़नदस्ते ने जींद, हिसार एवं करनाल जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 22 केस बनाए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें जिला अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर और नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 42 केस पकड़े और बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें जिला फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर, नूंह एवं चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों में नकल के 26 केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने नकल के 15 मामले पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 151 मामले दर्ज किए।
--
दो सुपरवाइजर ड्यूटी से हटाए
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राकवमावि बल्लाह-2 (करनाल) में नियुक्त सुपरवाइजर विनोद कुमार, जेबीटी अध्यापक, राप्रापा बल्लाह को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया। इसी तरह रैपिड एक्शन फोर्स नंबर 1 उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र शिक्षा भारती वमावि, सिसोठ, महेंद्रगढ़-25 में नियुक्त सुपरवाइजर प्रदीप को उसका कार्य संतोषजनक न पाए जाने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया।