{"_id":"5a09f3d04f1c1bd0408b6797","slug":"181510601680-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महारैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महारैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने झोंकी ताकत
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट रैली को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने झोंकी ताकत
भिवानी। आगामी 26 नवंबर को रोहतक के जसिया में दीनबंधु छोटूराम विकास कौशल संस्थान के भूमिपूजन अवसर पर पहुंचने के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव गंगाराम श्योराण के नेतृत्व में न्योता वर्तमान व पूर्व सांसद, मंत्री, विधायक तथा अन्य लोगों को न्योता दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गंगाराम श्योराण ने कहा कि रैली के माध्यम से जाट समाज सरकार से जाट सहित छह जातियों के आरक्षण को लागू करने में तेजी लाने के लिए सरकार को बाध्य करेगी। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को सरकार व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के मध्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में हुए समझौते को लागू करने में तेजी दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । शहरी प्रधान रणबीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि रैली में सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता, फिल्मी हस्तियां, उद्योगपति, पूर्व वरिष्ठ सेना अधिकारी, पूर्व न्यायाधीश, सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, डाक्टर्स, इंजीनियर रैली में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर बलबीर सिंह बजाड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मंगल सिंह सुई, सूरजमल, धर्मबीर सिंह, जगत मित्ताथल, प्रो. जगमिंद्र सांगवान, तिलक, दिनेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।