{"_id":"59b447054f1c1bf57f8b57b1","slug":"181504986885-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामला गांव में 3.80 लाख की बिकी भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामला गांव में 3.80 लाख की बिकी भैंस
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामला गांव में 3.80 लाख की बिकी भैंस
भिवानी
गांव बामला के निवासी कपूर की भैंस तीन लाख 80 हजार की बिकी। यह भैंस आंध्र प्रदेश के एक पशु व्यापारी ने खरीदी। कपूर की भैंस ने 24 किलोग्राम दूध देकर गांव में रिकार्ड कायम किया।
भैंस मालिक कपूर सिंह ने बताया कि जब भी आस-पास में मेले का आयोजन होता था तो वह अपनी भैंस को लेकर के जाता था। कई बार तो कपूर की भैंस दूध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भी हासिल कर चुकी है। उसकी भैंस के मुकाबले की आसपास के गांव में कोई भैंस नहीं है। उसने बताया कि उसकी भैंस को खरीदने के लिए पहले भी काफी व्यापारी आए लेकिन लाखों रुपये सुनकर चले जाते बाद में आंध्र प्रदेश का एक व्यापारी आया उसने उसकी भैंस की कीमत 3 लाख 80 रुपये आंकी तो भैंस मालिक ने उसको वह भैंस दे दी। वह अपनी भैंस को अच्छी खुराक देता था। गर्मी के मौसम में सुबह और शाम को नहलाता और अक्सर तेल की मालिश भी करता रहा है।