फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   173 sheep and goats were stuffed inside the truck

ट्रक के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरी थी 173 भेड़-बकरी, ट्रक चालक सहित साथी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
173 sheep and goats were stuffed inside the truck
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्यमार्ग पर खरक कलां नहर के पास पुलिस ने नाके पर ट्रक में भरी 173 भेड़-बकरियों को मुक्त कराया। ट्रक चालक और उसका साथी इन्हें दिल्ली की गाजीपुर मंडी में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के अंदर भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने खरक कलां नहर के समीप नाका लगाया। भिवानी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रुकवा लिया। ट्रक के अंदर चालक की पहचान रुस्तम अली, गांव भालेरी जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। वहीं साथ बैठे व्यक्ति की पहचान कालू सिंह वासी भालेरी चुरू राजस्थान के रूप मेें हुई। ट्रक के अंदर 88 भेड़ व 85 बकरियों को भरा हुआ था, जिन्हें मुक्त कराया। खरक कलां पुलिस चौकी के एएसआई जोगेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक व उसके साथी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed