{"_id":"5c841b83bdec22142901867c","slug":"171552161667-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी फ्लाइंग ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, ड्राइंग टीचर को किया डयूटी में कोताही बरतने पर रिलीव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी फ्लाइंग ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, ड्राइंग टीचर को किया डयूटी में कोताही बरतने पर रिलीव,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के चलते शनिवार को उपायुक्त के उड़न दस्ते ने भिवानी व तोशाम ब्लॉक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और नकल के आधा दर्जन मामले पकड़े।
शनिवार को बारहवीं कक्षा के हिंदी की परीक्षा में डीसी फ्लाइंग ने भिवानी के सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने तोशाम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर दो अनुचित साधन प्रयोग के केस बनाए गए। तोशाम परीक्षा केन्द्र में फ्लाइंग अधिकारियों ने बाहरी हस्तक्षेप भी देखने को मिला। इसी प्रकार तोशाम के अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण करते हुए यहां नकल के दो मामले पकड़े, जिनके यूएमसी बनाए गए। तोशाम के मॉडल संस्कृति स्कूल में चल रही परीक्षा का भी डीसी फ्लाइंग ने जायजा लिया, जहां माहौल शांतिपूर्वक नजर आया। इसी तरह शहर के घंटाघर स्थित केएम कन्या स्कूल में बोर्ड की दसवीं ओपन की परीक्षा में औचक निरीक्षण किया, जहां नकल का एक मामला सामने आया।
एक ड्राइंग टीचर अशोक कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रिलीव कर दिया। जिला उपायुक्त द्वारा जिला प्रशासन की तरफ से नकल पर नकेल लगाने के लिए स्पेशल फ्लाइंग दस्ते का गठन किया हुआ है, जिसमें डॉ मुरलीधर शास्त्री, डॉ अनिल गौड़ व सीमा को नियुक्त किया है। इस दस्ते में शामिल टीम अब तक नकल के काफी केस पकड़ चुकी है और ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन शिक्षकों को भी रिलीव करा चुके हैं।