{"_id":"5ab1643d4f1c1b91778b68c9","slug":"171521574973-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स महापंचायत में आर-पार की लड़ाई होगी: डा. वानखेड़ेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स महापंचायत में आर-पार की लड़ाई होगी: डा. वानखेड़ेकर
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर्स महापंचायत में आरपार की लड़ाई होगी : डा. वानखेड़ेकर
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
देशभर में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टर्स, जूनियर डॉक्टर्स, मेडिकल छात्रों, मेडिकल टीचरों के हितों को देखते हुए सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) का आईएमए डटकर विरोध करेगी। इसके विरोध के लिए देश भर से 25 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में डॉक्टर्स महापंचायत में हजारों डॉक्टर एकत्रित होंगे।
ये विचार आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र वानखेड़ेकर ने यहां आईएमए भिवानी की बैठक में उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पूर्व आईएमए के जिला अध्यक्ष डा. एमएल शर्मा, जिला सचिव डा. डीके आहुजा ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रविंद्र वानखेड़ेकर, प्रदेशाध्यक्ष डा. मुनीष प्रभाकर, प्रदेश सचिव डा. अनिल हंस का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया।
डा. एमएल शर्मा ने विश्वास दिलाया की भिवानी से 25 मार्च को बड़ी संख्या में चिकित्सक एनएमसी के विरोध में दिल्ली जाकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष डा. मुनीष प्रभाकर ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा हर वर्ग डॉक्टर्स महापंचायत में बढ़चढ़ कर भाग लेगा। इस अवसर पर आईएमए की बैठक में उपाध्यक्ष डा. करण पूनिया, डा. अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष डा. वेदप्रकाश अग्रवाल, डा. एनके तनेजा, डा. संजय सिंगला, डा. शिवशंकर भारद्वाज, डा. पीके आनंद, डा. मनोज वर्मा, डा. ओमशिला गुलिया, डा. शिवकांत, डा. केडी शर्मा, डा. एनके तनेजा, डा. मनजीत, डा. वीके सरिन, डा. बीबी दीक्षित, डा. त्रिलोकी गुप्ता, डा. मोनिका गोयल, डा. पवन गोयल, डा. कमला भारद्वाज, डा. स्वास्तिक, डा. मयंक चुघ, डा. संजीव मंदौला, डा. गौरव, डा. चंचल धीर, डा. एनके गर्ग, डा. प्रेम चराया, डा. एलबी गुप्ता, डा. अरोड़ा, डा. सुभाष अग्रवाल, डा. वंदना पूनियां, डा. देवेंद्र, डा. विरेंद्र, डा. चौधरी आदि चिकित्सक मौजूद रहे।