{"_id":"5ab012904f1c1bb2758b65ee","slug":"171521488528-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने किया शिक्षा बोर्ड में हाईटैक कंट्रोल रूम की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने किया शिक्षा बोर्ड में हाईटैक कंट्रोल रूम की स्थापना
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री ने शिक्षा बोर्ड में की हाईटेक कंट्रोल रूम की स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में हाईटेक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। इस कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के 93 मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण लाइव होगा। कंट्रोल रूम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया।
सोमवार को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में बने इस कंट्रोल रूम का शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यहां से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य पर नजर रखी जाएगी।
उद्घाटन के बाद प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के 93 मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण लाइव होगा, ताकि मूल्यांकन कार्य पारदर्शिता, निष्पक्ष तथा सही रूप से निष्पादित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड की यह नई पहल है, जोकि सराहनीय कदम है। इसका छात्र-हित में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसके लिए सेकेंडरी के 62 मूल्यांकन केंद्र तथा सीनियर सेकेंडरी के 31 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 6 से 8 कैमरों की व्यवस्था की गई है।
--
आज से शुरू होगा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन से बातचीत के बाद स्कूल लेक्चरर ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2018 की अंग्रेजी व सेकेंडरी की हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की ओर से दी गई। स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (सलाह) एवं हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की मांगों पर विचार करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने सोमवार को बोर्ड मुख्यालय में सलाह के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा व हसला के महासचिव डॉ. कृष्ण कुमार एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी समझौते के तहत मूल्यांकन कार्य 20 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी मार्च-2018 परीक्षा की शेष विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 मार्च से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का संशोधित शेड्यूल का पत्र भी मूल्यांकन केंद्रों पर शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में सेकेंडरी के 62 मूल्यांकन केंद्र तथा सीनियर सेकेंडरी के 31 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
डॉ. सिंह ने बताया मूल्यांकन केंद्र का समय 9:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा, परंतु जिन अध्यापकों का कार्य जल्दी समाप्त हो जाएगा व 3:30 बजे तक केंद्र छोड़ सकते हैं।