{"_id":"5aba98ed4f1c1bbf088b78bb","slug":"161522178285-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीवीटी व एनसीवीटी स्कीम के तहत तीन अप्रैल को रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीवीटी व एनसीवीटी स्कीम के तहत तीन अप्रैल को रोजगार मेला
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीवीटी व एनसीवीटी स्कीम के तहत तीन अप्रैल को रोजगार मेला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) भिवानी में तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) की प्राचार्या पुष्पा ने बताया कि किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एससीवीटी/एनसीवीटी स्कीम के तहत पास कोपा, इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिकल आदि व्यवसाय की छात्राओं / महिलाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट चयन के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में हीरो मोटर कॉरपोरेशन लिमिटेड दिल्ली द्वारा संस्थान में ही छात्राओं का चयन किया जाएगा। प्राचार्या ने बताया कि इच्छुक पास छात्राएं अपने सभी मूल प्रमाण पत्र की फोटो प्रति सहित व सेल्फ प्रमाणित सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा साथ लेकर संस्थान में पहुंचें।
--
कलेक्टर रेट निर्धारण के लिए मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले में वर्ष 2018-19 के लिए जमीन का कलेक्टर रेट निर्धारित किया जाएगा। उपायुक्त ने आमजन से इस बारे में 30 मार्च तक सुझाव मांगे हैं। उपायुक्त अंशज सिंह द्वारा जिले में जमीन का कलेक्टर रेट निर्धारित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों से रेट प्राप्त कर लिए हैं। इन रेट को अंतरिम रूप देने से पहले उपायुक्त ने आमजन से अपने-अपने सुझाव मांगे हैं। ये सुझाव उपायुक्त कार्यालय में 30 मार्च तक दिए जा सकते हैं।