{"_id":"5aac1e164f1c1bc0078b59f5","slug":"161521229334-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद को लेकर किसान यूनियन की आज होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद को लेकर किसान यूनियन की आज होगी बैठक
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों खरीद को लेकर किसान यूनियन की बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
बहल, ढिग़ावा, जुई, तोशाम और बवानीखेड़ा में सरसों की सरकारी खरीद शुरू करवाने तथा खरीद में अनावश्यक शर्तों को हटवाने के लिए बहल की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन की ओर से शनिवार को जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं जिला कार्यकर्ता भाग लेंगे। शुक्रवार को जिला महासचिव एवं खंड प्रधान रवि आजाद ने बताया कि सरकार ने जिले के अलावा केवल दो मंडियों में खरीद करने एवं अनावश्यक शर्तें लगाकर सरसों की खरीद न करने का बहाना बनाया है। लेकिन, किसान यूनियन किसान हित से जुड़े इस मामले में सरकार से हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने बताया कि बैठक में व्यापारियों पर जुर्माने के तौर पर लगाई गई निर्माण फीस एवं नई मंडी को नोटीफाई करवाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। अनाज मंडी में कार्यकर्ता आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे।