{"_id":"595be24f4f1c1be71c8b479d","slug":"161499193935-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियां गरीब एवं कमेरे वर्ग के हित में : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियां गरीब एवं कमेरे वर्ग के हित में : जेपी दलाल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
नायक समाज की ओर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल का अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा शासन की नीतियां समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान की रही हैं। पुलिस भर्ती समेत अन्य सरकारी नौकरियों में पहली बार ऐसी पारदर्शी नीति अपनाई गई है। पूववर्ती सरकारों ने नौकरियों को एक व्यवसाय बना लिया था। इससे काबिल युवाओं को उनका हक नहीं मिल पाता था।
कस्बे की नायक धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के पीएम और प्रदेश के सीएम ईमानदार हैं। हर नीति को इस तरीके से लागू कर रहे हैं कि समाज के सबसे कमजोर तबके के भी इसका लाभ सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम लोहारू हलके के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए तीसरी बार क्षेत्र में आ रहे हैं। सिवानी में नौ जुलाई की सभा का न्योता देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिवानी पहुंचें। जेपी दलाल ने कहा कि नौ जुलाई की रैली में बहल क्षेत्र के लिए एक बड़े अस्पताल की मांग की जाएगी। इससे पहले नायक समाज की तरफ से कन्हैयालाल, ओमप्रकाश ठेकेदार, दुर्गाप्रसाद, संतलाल, महेंद्र ने जेपी दलाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर साधुराम पनिहार, मंडल प्रधान रविन्द्र मंढ़ोली, नत्थूराम श्योराण, रामवतार बंसल, प्रमोद अग्रवाल, अनिल चांदला, समेर पाजू, विरेन्द्र मंढोली, सोमवीर मोरवाल, आदि मौजूद रहे।