{"_id":"5c7d7cb6bdec2214655576b3","slug":"151551727798-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल को उपमंडल बनाने की मांग विधानसभा में उठाएंगें विधायक ओमप्रकाश बड़वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल को उपमंडल बनाने की मांग विधानसभा में उठाएंगें विधायक ओमप्रकाश बड़वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बहल युवा एकता संगठन के आह्वान पर आयोजित धरने में लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बड़वा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा बहल को उपमंडल बनाने और दूसरी अन्य मांगें जायज हैं जिसे सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को विधानसभा के सत्र में सरकार के सामने उठाएंगे।
सोमवार को धरने के छठे दिन अनेक लोग संगठन के समर्थन में आए। धरने में शामिल होने आए विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने सरकार द्वारा क्षेत्र के लोगों की मांग की अनदेखी किए जाने पर निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा के चुनाव लोकसभा के साथ नहीं हुए तो विधानसभा का एक सत्र होगा। इस सत्र में वे इस मांग को उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे कि फिजिबिलिटी होने के बाद भी बहल को उपमंडल क्यों नहीं बनाया जा रहा है। वहीं, धरने में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि जेजेपी बहल क्षेत्र की इस मांग पर हर संघर्ष में साथ देगी।
धरने को सिधनवा के पूर्व सरपंच दयाचंद, गोपालवास से जयवीर सिंह, युवा अध्यक्ष कांग्रेस लोहारू शक्तिसिंह गाढ़ा, सतबीर सिरसी, सुशील कासनी, पवन गोकलपुरा, बलवान चैहड़, सुरेन्द्र किलका, महेन्द्र गोकलपुरा, रमेश नूनसर ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर विकास शर्मा, बंटू भीमवाल, राजेश चांदला, शिवकुमार छपरवाल, दर्शना सिरसी, उर्मिला, प्रियंका पाजू, सविता व अनोस कासनी आदि मौजूद रहे।