{"_id":"5c7d7cb0bdec22146a72bb53","slug":"151551727792-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां मकान नहीं वहां बना डाली पक्की गली, जहां 600 की आबादी वहां 15 साल से गलियों में कीचड़ ही कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां मकान नहीं वहां बना डाली पक्की गली, जहां 600 की आबादी वहां 15 साल से गलियों में कीचड़ ही कीचड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जहां मकान नहीं वहां पर पक्की गलियां बना डाली और जहां 600 लोगों की आबादी हैं वहां पर पिछले 15 सालों से गलियों के अंदर कीचड़ से लोग परेशान हैं। सोमवार को वार्ड नंबर 13 के ढाणा रोड बिसिया वाली जोहड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि हर बार चुनाव में यहां वोट मांगने तो राजनेता आते हैं और उनकी समस्याएं भी सुनकर जाते हैं, फिर कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आता। वार्ड नम्बर 13 में ढाणा रोड़ पर खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का कर दिया, मगर जहां पर लोगों की घनी आबादी है, वहां आज भी अधिकांश गलियां कच्ची हैं, जिनके अंदर गंदे पानी की निकासी का भी कोई प्रबंध तक नहीं है।
क्षेत्र वासी कमला, परमेश्वरी देवी, उर्मिला, विजया, जयवंती ने बताया कि पिछले 15 सालों से इस इलाके में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिला है। यहां पर हल्की बारिश में भी कच्ची गलियों के अंदर कीचड़ फैल जाता है। जिसके अंदर से बुजुर्गों और छोटे स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वार्ड के पार्षद को भी कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही गली में गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे फिसलन से पैदल चलना भी मुहाल हो जाता है। महिलाओं ने कहा कि कच्ची गलियों की समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन के समक्ष भी गुहार लगाई जा चुकी हैं। बिसिया वाली जोहड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने कच्ची पड़ी गलियों को पक्का किए जाने व गंदे पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध किए जाने की मांग उठाई है।