{"_id":"5c0ac22dbdec2241b5203b3e","slug":"151544208941-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु ने ली बाइक सवार दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशु ने ली बाइक सवार दो की जान
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव मनफरा में लावारिस पशुओं की वजह से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई । दरअसल अचानक सामने आए लावारिस पशु से बचने के फेर में बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक पेड़ से जा टकराई। जिसमें गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए लोहारू सीएचसी ले जाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को भिवानी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। राजस्थान के गांव बुडाना निवासी 38 वर्षीय मुकेश व उसका साथी 40 वर्षीय सीताराम गांव हसान में खेती करते थे । वे दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गांव में मतदान के लिए जा रहे थे। गांव मनफरा में पहाड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक लावारिस पशु उनकी बाइक के सामने आ गए। जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। एक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गए। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी लोहारू पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने घायल मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सीताराम को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सीताराम ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की। मामले में एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पेड़ से टकराने से यह हादसा हुआ।