फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घोषित किए रिजल्ट की समीक्षा करेगी यूनिवर्सिटी

घोषित किए रिजल्ट की समीक्षा करेगी यूनिवर्सिटी

Sat, 21 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
घोषित किए रिजल्ट की समीक्षा करेगी यूनिवर्सिटी
घोषित किए रिजल्ट की समीक्षा करेगी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
बीसीए कोर्स की परीक्षा में 168 छात्र-छात्राओं में से केवल दो बच्चों के पास होने के मामले को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में हुई विवि प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक में सभी विषयों के रिजल्ट की समीक्षा व जांच का निर्णय लिया है। यह भी तय हुआ कि यदि कुछ कमी पाई तो संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा। कुलपति ने परीक्षाओं के घोषित परिणामों व संभावित परिणामों पर विस्तृत चर्चा की।

शुक्रवार को हुई बैठक में कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि सीबीएलयू में गुणवत्तापरक शिक्षा व परीक्षा परिणामों के मूल्यांकन में पारदर्शिता को पूर्णतया लागू करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि घोषित परिणामों की गहनता से जांच की जाएगी और अगर परीक्षा परिणामों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो परीक्षा परिणामों में सुधार व संशोधित कर पुन: परिणाम घोषित किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो वह विश्वविद्यालय के नियमानुसार अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने दोहराया कि विवि नकल रहित परीक्षा व बेहतर गुणवत्तापरक शिक्षा देने में कृत संकल्पित हैं। बैठक में ओएसडी प्रो. हरिदत्त कौशिक, रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा, विवि की डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. ललिता गुप्ता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार मदान, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed