{"_id":"5ada411a4f1c1b5d098b5a10","slug":"151524252954-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद में हो रहा हैं भारी घोटाला: किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद में हो रहा हैं भारी घोटाला: किरण चौधरी
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों खरीद में हो रहा घोटाला: किरण चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने सरसों खरीद में सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। किरण चौधरी ने कहा कि सरसों खरीद में भारी घोटाला किया जा रहा है। किसान की सरसों खरीदने की बजाय दो नंबर से सरसों खरीदी जा रही है। सीएलपी लीडर ने इनेलो-बसपा गठबंधन का प्रदेश में किसी प्रभाव को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में पूरे बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। शुक्रवार को सीएलपी लीडर हलके के शिमली, कुसुंभी, लेघां आदि गांवों में लोगों से रूबरू हो रही थीं।
सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने कहा कि मंडियों में किसान की सरसों खरीदने की बजाय धक्के दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरसों खरीद में घोटाला किया जा रहा है। दो नंबर से सरसों खरीदकर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। वहीं किसान मर रहा है। एक किसान द्वारा कही बात का हवाला देते हुए किरण चौधरी ने कहा कि किसान पर शर्तें थोपकर 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जा रही है। पैसा 6 माह बाद तक मिलेगा। किसान कोई अफीम तो नहीं बेच रहे। किरण चौधरी ने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग का बुरा हाल है। न बिजली है और न ही पानी। इनेलो-बसपा गठबंधन पर भी सीएलपी लीडर ने तंज कसे। इस मौके पर शीशराम चेयरमैन, सुनील प्यारे की ढ़ाणी, सज्जन संडवा, ईश्वर प्यारे की ढ़ाणी, महेंद्र नंबरदार, मांगेराम गोलागढ़, पूर्व पार्षद प्रताप सिंह, सत्यवान तक्षक, जेपी हसानियां, संदीप जटाण आदि उपस्थित थे।