{"_id":"5ac3d64c4f1c1bd6618b54d9","slug":"151522783820-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में छाए भिवानी के जूडो खिलाड़ी, जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में छाए भिवानी के जूडो खिलाड़ी, जीते कई पदक
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में छाए भिवानी के जूडो खिलाड़ी, जीते कई पदक
भिवानी। पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब आर्मड पुलिस के इंडोर स्टेडियम में 29 से 31 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने 28 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में जूडो खिलाड़ी नितिन चौहान ने बेस्ट प्लेयर का खिताब हासिल किया। भिवानी के 17 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, कास्य व रजत पदक जीते। खिलाड़ियों का बामला गांव में पहुंचाने पर मंगलवार को जूडो एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया।
जूडो एसोसिएशन के उपप्रधान व टीम कोच अजीत बामला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी बामला द्वितीय, 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी लुहाच ने स्वर्ण पदक, 57 किलोग्राम भारवर्ग में मोनिका हुड्डा ने स्वर्ण, 63 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति ने स्वर्ण, 70 किलोग्राम भारवर्ग में प्रभजोत ने कांस्य, अधिकतम 70 किलोग्राम भारवर्ग में संयोगिता ने कांस्य, जूनियर के 44 किलोग्राम में ज्योति तृतीय, 48 किलोग्राम भारवर्ग में रितू ने रजत, 70 किलोग्राम भारवर्ग में संतोष ने रजत, 78 किलोग्राम में नूतन शर्मा ने रजत, 55 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल ने कांस्य, 66 किलोग्राम भारवर्ग में नितिन चौहान स्वर्ण, 81 किलोग्राम भारवर्ग में अरुण ने रजत, 100 किलोग्राम भारवर्ग में अजय नैन ने द्वितीय, अधिकतम 100 किलोग्राम भारवर्ग में कप्तान ने कांस्य, कैडेट के 50 किलोग्राम भारवर्ग में हरीश भिवानी ने रजत, 55 किलोग्राम भारवर्ग में यशवीर ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय जूडो संघ के प्रधान व राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री चैनू, एशिया के सचिव मुकेश शर्मा, भारतीय जूडो संघ के उपप्रधान व हरियाणा जूडो एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल त्यागी, भीम अवार्डी अनिल कुमार, भीम अवार्डी वीरेंद्र यादव, इंटरनेशनल रैफरी अनिल अहलावत, राष्ट्रीय रैफरी सतबीर श्योराण, भिवानी जूडो एसोसिएशन के संरक्षक प्रो.अनिल श्योराण, प्रधान राजेश अहलावत, महिला टीम कोच रेणु कश्यप, हैडमास्टर विजय कुमार, मैनेजर बिशंबर कायत, उपप्रधान मोनू चौधरी, टीम मैनेजर उदय सिंह, विक्रम सिंह, संदीप जूडो कोच, संदीप तंवर, मीना जूडो कोच ने बधाई दी।
--