{"_id":"5aad66534f1c1ba8768b604a","slug":"151521313363-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा का स्वागत
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडो में कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा का स्वागत
भिवानी।
जम्मू-कश्मीर में 10 से लेकर 14 मार्च तक हुई राष्ट्रीय स्तर की जूडो खेल प्रतियोगिता में 78 अधिकतम भारवर्ग में नंगला गांव की न्यूटन शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शनिवार को यहां भीम स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने कांस्य पदक विजेता न्यूटन शर्मा व प्रतिभागी भारती परमार का स्वागत किया। जूडो संघ हरियाणा के उपप्रधान अजीत बामला ने कहा कि न्यूटन शर्मा जूनियर वर्ग की खिलाड़ी है। उसने पहली बार सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। न्यूटन शर्मा अब पंजाब में 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश की तरफ से भाग लेंगी। न्यूटन शर्मा ने कहा कि वह पंजाब में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजबीर सिंह, विक्रम जूडो कोच, संदीप सिंह जूडो कोच, संदीप तंवर जूडो कोच, सोमदत्त डीपीई, पूनम बामल कुश्ती कोच, सत्यवान कबड्डी कोच, वीरेंद्र हाकी कोच, हरिस्वरूप हैंडबाल कोच, उप अधीक्षक जगदीश गोयत, खिलाड़ी राकेश, स्वीटी, प्रियंका,सरिता देवी , हरिश, न्यूटन की माता राजबाला, व पिता नरेश शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।