{"_id":"5aad66444f1c1ba9758b6106","slug":"151521313348-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक मीट के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी की सालाना एथलेटिक मीट में तोशाम के बंसीलाल महिला कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में डेढ़ दर्जन मेडल प्राप्त किए। कॉलेज पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य सुनीता देवी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय के मोहताज नहीं होती हैं। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर सुखबीर सिंह दुहन, एथलेटिक्स कोच राजेश कुमार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को महाविद्यालय की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। अभिनंदन समारोह में डॉ. जेएस दुहन, डॉ सुरेंद्र, डॉ विभा दुहन, डॉ. नरेश दहिया, प्रो रीना पंघाल, प्रो ईशा चौधरी, डॉ. तेजपाल दहिया, प्रो राजेंद्र सिंह, डॉ. राजबीर, प्रो प्रदीप कुमार, डॉ. रवि यादव, प्रो राज सिंह, प्रो कविता, प्रो उर्मिला देवी, प्रो. जयपाल शास्त्री, प्रो चंद्रकांत, डॉ कंचेश, निशा कुमारी, नरेश, पूनम शर्मा समेत व डॉ. सुखबीर सिंह उपस्थित रहे।