{"_id":"5956b0094f1c1bc4378b4879","slug":"151498853385-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को दी दस लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को दी दस लाख की मदद
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को दी दस लाख की मदद
भिवानी
वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली में जान देने वाले बामला गांव के पूर्व सैनिक रामकिशन के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दस लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। देशभर में चर्चित इस मामले में सालभर के बाद राज्य सरकार ने पूर्व सैनिक परिवार को आर्थिक मदद जारी की गई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिक की मौत के बाद देश की सियासत गर्मा गई थी। रामकिशन की अंत्येष्टि में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, भाजपा के कई नेता शामिल हुए थे। केजरीवाल ने रामकिशन के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की थी, लेकिन बाद यह घोषणा कानूनी पचड़ों में फंस गई। जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में रामकिशन की पत्नी किताब कौर को दस लाख रुपये का चेक भेंट किया। राजस्व अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष वन रेंक-वन पेंशन की मांग के दौरान बामला निवासी पूर्व सैनिक रामकिशन का निधन हो गया था। परिजनों ने सरकार ने आर्थिक सहायता की मांग की थी। अब सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से रामकिशन के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं जिला राजस्व अधिकारी ने दिल की बीमारी से पीड़ित खरक कलां निवासी विष्णु को मुख्यमंत्री राहत कोष से 30 हजार रुपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया। इस मौके पर जिला नाजिर राजकुमार सुनसुना भी मौजूद थे।
फोटो : 13