{"_id":"5d375e1e8ebc3e6d0c33a90b","slug":"15-thousent-bhiwani-news-rtk5068245132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के बैंक खाते को हैक कर उड़ाए 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के बैंक खाते को हैक कर उड़ाए 15 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल एप से ऑनलाइन तीन हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करते समय भेजे गए खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो इसके बाद कस्टूमर केयर पर फोन मिलाया, मगर कस्टूमर केयर द्वारा भेजे गए मैसेज को क्लीक करते ही उसके बैंक खाते से दो बार में 15 हजार रुपये गायब हो गए। इस मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई।
गांव सुमराखेड़ा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में तैनात है। उसका बवानीखेड़ा के एसबीआई ब्रांच में सर्विस बैंक खाता है। नरेश कुमार ने बताया कि उसने 14 जुलाई को तीन हजार रुपये मोबाइल एप से किसी खाते में ट्रांसफर कर रहा था। उसके खाते से तीन हजार रुपये की राशि निकल गई, मगर दूसरी जगह नहीं पहुंची। जिसके बाद उसने गुगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और उससे बात की। 17 जुलाई को कस्टूमर केयर पर बात करने वाले ने कहा कि उनके पास एक मैसेज भेजा जाएगा, जिसे वापस उन्हें भेजना है। जैभसे ही उसने मैसेज को क्लीक किया तो उसके बैंक खाता से आठ हजार रुपये की नकदी गायब हो गई। जिसके बाद उसका बड़ा भाई संजय कुमार एसबीआई ब्रांच में मैनेजर से मिला। लेकिन इसके बाद 18 जुलाई को भी उसके बैंक खाता से फिर सात हजार रुपये की राशि गायब हो गई। इस तरह से उसके बैंक खाता को हैक कर उसके खाते से 15 हजार रुपये की राशि को धोखाधड़ी से निकाल लिया। मामले की शिकायत उसने पंचमढी में दी तो उसकी शिकायत पर वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उसे बवानीखेड़ा पुलिस थाने में इसकी शिकायत देने के लिए बोला गया। इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी। जिसके बाद इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।