फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 hours later, the missing child was found asleep in auto

15 घंटे बाद ऑटो में सोया मिला लापता बच्चा

Wed, 03 Feb 2016 12:55 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
15 hours later, the missing child was found asleep in auto
भिवानी। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला करीब आठ साल का मासूम सुबह बच्चों के साथ खेलते-खेलते घर से दूर निकला और रास्ता भटक गया। करीब 15 घंटे बाद मासूम माल गोदाम रोड पर एक ऑटो में सोया मिला। जिसके बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालु मोहल्ला वासी मनोज का करीब आठ वर्षीय लड़का मोहित दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह गली में बच्चों के साथ खेलता-खेलता दूर निकल गया और रास्ता भटक गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। परिजनों ने हालु मोहल्ला, आसपास के क्षेत्रों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सब जगह तलाश की मगर बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने रात करीब नौ बजे दिनोद गेट चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत की। रात को पुलिस ने भी बच्चे की तलाश में अभियान चलाया। रात करीब 10 बजे बच्चा माल गोदाम रोड स्थित एक ऑटो में सोया मिला। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। बच्चे के पिता मनोज कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि वे सुबह से बच्चे को खोज रहे थे। बच्चा खेलते-खेलते निकला और रास्ता भटक गया। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब नौ बजे ही बच्चा लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बच्चा माल गोदाम रोड पर मिला। वह रास्ता भटक गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed