फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1120 आशा वर्कर्स ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी

1120 आशा वर्कर्स ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
1120 आशा वर्कर्स ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जेल भरो आंदोलन के तहत आशा वर्कर्स ने लघु सचिवालय के समक्ष जमकर बवाल काटा। आशा वर्कर्स एक घंटे तक लघु सचिवालय के गेट के समक्ष नारेबाजी करती रही और सचिवालय का गेट बंद रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी चौकस रहा। गिरफ्तारी के दौरान बसें कम होने के कारण आशा वर्कर्स ने जमकर बवाल काटा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद 1120 आशा वर्कर्स ने गिरफ्तारियां दी जिन्हें लघु सचिवालय से करीब ढाई किलोमीटर दूर बीडी गुप्ता पार्क में बनाई अस्थायी जेल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
शुक्रवार को दोपहर एक बजे आशा वर्कर्स अपनी गिरफ्तारियां देने के लिए लघु सचिवालय के गेट के समक्ष खड़ी हो गई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करती रही। आंदोलकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान कमलेश ने किया। इसी दौरान प्रशासन ने गिरफ्तारियों करने के लिए पहले छह बसों को लघु सचिवायल के समक्ष बुलाया और वर्कर्स को जेल ले जाने के लिए स्वार कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान बसें कम होने के कारण प्रशासन को दो बसें और बुलवानी पड़ी। वर्कर्स की संख्या अधिक होने के कारण आठ बसों में भी आशा वर्कर्स के लिए जगह नहीं रही। जैसे-तैसे कर वर्कर्स को लघु सचिवालय से बीडी गुप्ता पार्क में पहुंचाया। इसके बाद दो बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाकर सभी वर्कर्स को पार्क में एकत्र किया गया। बीडी गुप्ता पार्क में अस्थायी जेल बनाई गई थी। वहीं 1100 महिलाओं की गिरफ्तारी कर चार बजे के करीब रिहाई कर दी गई। इस दौरान राजवंती, दयावंती, अंतू, मनोज, जनवादी महिला समिति से संतोष, शीला, कंचन, राजबाला, अलकेश, रेखा, कृष्णा, दर्शना, उपदेश, सुनीता, जगवंती, हुक्म कौर, सपना, बबली, शकुंतला संडवा, उर्मिला, रेखा, बिमला, पुष्पा, नरेश, मंजू, धर्मकोर, कुसुम, कविता, चंद्रमुखी, कांता सुजाता, सरोज, इंद्रावती, मुकेश, सविता, पूजा, प्रमिला, मनीषा, लक्ष्मी, निर्मला, ज्योति, मुन्नी, ज्योति धारेडू, सुनीता पांडवान व अन्य आशा वर्कर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक घंटे तक चला बवाल
गिरफ्तारियों के दौरान बसों की कमी होने पर वर्कर्स ने एक घंटे तक जमकर बवाल काटा। बसों की कमी के कारण वर्कर्स बार-बार बसों के समक्ष खड़ी होकर प्रदर्शन करती रही और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

--
बसों में क्षमता से अधिक सवार की वर्कर्स
प्रशासन के द्वारा बसें कम पड़ने पर क्षमता से अधिक आशा वर्कर्स को बसों में भरा गया और बीडी गुप्ता पार्क में पहुंचा गया। इसी दौरान प्रशासन भी नियमों को तोड़ता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed