{"_id":"5ad79ed54f1c1b9d098b534a","slug":"141524080341-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष 17वें दिन भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सुनील पवार पूर्व प्रधान ने की व मंच का संचालन संजय बोडाना ने किया।
बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए सुनील पंवार ने कहा कि 2012 से हरियाणा में बार-बार दिव्यांगों के अधिकार व अधिनियम को लागू करने का कहते आ रहे हैं और इसी उम्मीद के साथ इस बार भाजपा को जनादेश दिया था। लेकिन 4 साल से भाजपा के राज में दिव्यांगों के लिए कोई विशेष कार्य नहीं किया गया। यहां तक की 16 दिसंबर 2016 को संसद में पास दिव्यांग अधिकार अधिनियम को भी लागू करने में यह सरकार नाकाम रही है, जिसके चलते आज हरियाणा प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का दिव्यांग आक्रोशित है और सरकार के विरुद्ध सड़क पर आ गया है। संजय बुटाना ने कहा हम सभी दिव्यांग जो विकलांग हैं मोदी जी ने दिव्यांग नाम दे दिया, क्या इस नाम के सहारे दिव्यांगों का जीवन यापन गुजर बसर सम्मान के साथ हो सकता हैं। इसलिए सरकार को आगे आकर दिव्यांगों के प्रति समान अधिकार के लिए ठोस नीतियां लागू करनी चाहिए। इस मौके पर विनोद कुमार वर्मा, जिले सिंह, सत्यवान शर्मा, नरेश खरकडी, रामचंद्र रोहिल्ला, मास्टर नरेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।