फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सात सौ लाइट करेंगी जगमग, एक हजार टन क्षमता के एसी रखेंगे कूल

सात सौ लाइट करेंगी जगमग, एक हजार टन क्षमता के एसी रखेंगे कूल

Wed, 21 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सात सौ लाइट करेंगी जगमग, एक हजार टन क्षमता के एसी रखेंगे कूल
सात सौ लाइट करेंगी जगमग, एक हजार टन क्षमता के एसी रखेंगे कूल
विज्ञापन

अमरदीप कंबोज
भिवानी।
भीम स्टेडियम में होने वाला भारत केसरी दंगल डे-नाइट होगा। इसी को देखते हुए रात्रि मुकाबलों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। स्टेज पर मुकाबले होंगे, वहां सात सौ लाइट जगमग होंगी और दिन जैसी रोशनी देंगी। शामियानों से बनाए गए इनडोर ऑडिटोरियम में किसी को गर्मी का अहसास न हो, इसके लिए एक हजार टन क्षमता के बराबर के एसी पूरे पंडाल को ठंडा रखेंगे।
भीम स्टेडियम के पुराने एथलेटिक ट्रैक की जगह शामियानों से बनाए गए इनडोर ऑडिटोरियम का आकार दो सौ गुणा चार सौ है। चूंकि, कुश्ती मुकाबले रात को भी होंगे, इसलिए स्टेज पर छोटी-बड़ी सात सौ लाइट लगाई गई हैं। इन लाइटों में मुख्य रूप से 300 प्रोकेन लाइट, 250 एलइडी लाइट, आठ मूविंग हैड, 16 लैडर, दो स्मॉग लाइट, दो फॉलो लाइट लगाई गई हैं। उधर, उपायुक्त अंशज सिंह, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह और नगराधीश महेश कुमार ने मंगलवार को भिवानी भीम खेल परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त नेे ईवेंट मैनेजमंट कम्पनी के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
छह स्क्रीनों पर होगा दंगल का लाइव टेलीकॉस्ट
दंगल के दौरान पल-पल की जानकारी स्क्रीन पर भी दिखेगी। इसके लिए पूरे पंडाल में छह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। स्क्रीन पर पहलवानों की भिड़ंत भी लाइव दिखेगी और पल-पल का स्कोर भी। सभी स्क्रीन दर्शक दीर्घा में लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर रिप्ले भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के नौ होटल में खिलाड़ियों का ठहराव
दंगल के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों के रहने के लिए नौ होटलों के सौ से ज्यादा रूम बुक कराए गए हैं। इन रूमा में 61 रूम एसी व 33 रूम नान एसी हैं। खिलाड़ियों को रूम नंबरों व राज्यों के अनुसार ठहराया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के लिए चित्रकूट गेस्ट हाउस, होटल इंपीरियल, श्रीमहादेव महल बुक किया गया है। मुख्य अतिथियों को चिराग गेस्ट हाउस, कोच सदस्यों के लिए पंचायती राज हॉस्टल व ड्राइवर व अन्य स्टाफ के रहने का बंदोबस्त राजपूत धर्मशाला में किया गया है।
--
हर रोज स्टेडियम में लगेंगे 10 पानी के टैंकर
कुश्ती के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए अलग- अलग जगह पर 10 टैंकरों की मांग की गई हैं। जिसमें दर्शकों के टॉयलेट, वीआईपी टॉयलेट व खिलाड़ियों के लिए उपयोग होने वाले पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

--
वीआईपी के लिए स्पेशल हट
पंडाल के बगल में स्पेशल हट बनाए गए हैं। इन हट में बैठ वीआईपी मैच देख सकेंगे। दो हट में केवल वीआईपीज की ही एंट्री होगी।
--
खिलाड़ियों को परोसा जाएगा वेज और नॉन-वेज भोजन
पहलवानों के लिए वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का भोजन परोसा जाएगा। मेजबान और मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम बया पयर्टन केंद्र के हॉल में किया गया है। खाने में पानी से लेकर हर चीज ब्राडेंड इस्तेमाल की जा रही है। खाने-पीने का इंतजाम गुरुग्राम की एक कैटरिंग कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed