फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 year old Bharat from Bawanikheda is hitting the target accurately in archery

Bhiwani News: तीरंदाजी में सटीक निशाने लगा रहे बवानीखेड़ावासी 14 वर्षीय भारत

Mon, 19 May 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
14 year old Bharat from Bawanikheda is hitting the target accurately in archery
भिवानी जिले के कस्बा बवानीखेड़ा का खिलाड़ी भारत।
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी 14 वर्षीय भारत तीरंदाजी के सटीक निशाने लगा कर उभरते खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना रहे हैं। वह जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्पर्धा तक में पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

भारत ने चार साल पहले 10 साल की उम्र में कस्बे के दादी गौरी खेल स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करना शुरू किया। प्रशिक्षक विकास उर्फ मंगल भाकर से तीरंदाजी के गुर सीख रहे हैं। भारत के पिता देवेंद्र मजदूरी करते हैं जबकि माता रेखा गृहिणी हैं।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि भारत मेहनती खिलाड़ी हैं। गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद लगातार मेहनत कर रहे हैं। खेल पर अपनी पकड़ और सटीक निशाने के दम पर वह लगातार पदक जीत रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा और वर्ष 2024 में जींद में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसी साल भिवानी के सांगा क्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा के अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में खेला। भारत ने इन दोनों वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीता। फिलहाल भारत आगामी स्पर्धाओं की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed