फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जिलास्तरीय सम्मेलन में सरकार पर बरसीं आंगनवाडी वर्कर

जिलास्तरीय सम्मेलन में सरकार पर बरसीं आंगनवाडी वर्कर

Sun, 10 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय सम्मेलन में सरकार पर बरसीं आंगनवाडी वर्कर
जिलास्तरीय सम्मेलन में सरकार पर बरसीं आंगनबाड़ी वर्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्परस यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष छोटा अहलावत ने कहा कि 7 वें वेतन आयोग के नाम पर सरकार ने सांसदों और विधायकों के वेतन व भत्तों का विशेष ध्यान रखा है कि जबकि आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों का वेतन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। वे शनिवार को स्थानीय नेहरू पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर तथा हैल्पर में सरकार को बार बार मांग पत्र सौंपे, परंतु सरकार से हमेशा झूठे आश्वासन ही मिले है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी वर्कर का वेतन 18 हजार तथा हैल्पर का वेतन 15 हजार किया जाए। उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नही मानी तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर ने सरकार के समक्ष हल्पर के छुट्टी जाने या रिक्त पद होने पर आंगनबाड़ी केंद्र का काम प्रभावित ना हो इसके लिए अतिरिक्त हैल्पर का प्रावधान किया जाना चाहिए , हैल्पर से वर्कर के पद पर पदोन्नत होने का समय 10 वर्ष के बजाय 3 वर्ष किया जाए , आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई सरकार द्वारा की जानी चाहिए , केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मानदेय भत्ता, भवन का किराया, बीमा, फैलैक्सी फंडों की अदायगी समय पर की जाए, किसी भी कार्य के लिए आंगनबाड़ी वर्कर को कार्यालय अथवा अस्पताल आदि में ट्रेनिंग या रिपोर्ट आदि देने के लिए बुलाने पर टीएडीए दिया जाए, सरकारी स्कूलों की तरह से आंगनबाड़ी केंद्रों का भी अवकाश लागू किया जाने,एचएसजी के बकाया का भुगतान शिध्र किए जाने जैसी मांगे आज के समेलन में उठाई गई। इस दौरान यूनियन की मौजूदा जिला प्रधान द्वारा यूनियन का कार्य किए जाने में असहमति जताने पर यूनियन की नई प्रधान बनाने बारे प्रस्ताव समेलन में पास किया गया। इस अवसर पर मूर्ति लोहारू को सर्वसम्मति से यूनियन की नई प्रधान चुन लिया गया तथा सरोज चहल को जिला सचिव, बिमला लोहारू को कोषाध्यक्ष, प्रेमलता को उप प्रधान, चंचल को सह सचिव, भानमति को प्रेस सचिव तथा मंजू, सुनीता, विमला, अनिता, सीमा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अध्यापक भिवानीकार्यकारिणी का त्रिवार्षिक सम्मेलन आज
भिवानी
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सबंधित सर्व कर्मचारी संघ एवं एसटीएफआई खंड भिवानी अध्यापक कार्यकारिणी का 20वां त्रिवार्षिक समेलन रविवार को सुबह 10 बजे स्थानीय सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में पिछले 3 साल की प्रगति रिपोर्ट व आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस समेलन में अगले तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रधान अजीत राठी व सचिव बिजेंद्र शास्त्री ने बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा में अध्यापकों का सबसे बड़ा संगठन है जो एकता में बल के सिद्धांत पर कार्य करता है। जिसमें जेबीटी से प्रिंसिपल तक शामिल हैं। यह संगठन गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा को बढ़ावा देने व अध्यापकों के हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस मौके पर अनूप सिवाच, राज कुमार रंगा, दयाचंद फोगाट, हरेंद्र पूनिया, अनिता देवी, सरोज शास्त्री, संदीप वधवा आदि अध्यापक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed