फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 positive, teacher, advocate, doctor

चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षिका समेत 13 नए मिले पॉजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
13 positive, teacher, advocate, doctor
युवक का थर्मल स्क्रीनिंग करतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को भी चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षिका समेत 13 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 679 तक पहुंच गया है। इनमें 161 एक्टिव केस हैं। राहत भरा समाचार यह है कि 28 पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी 28 ने कोरोना को मात दी है। अब तक 514 कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

जून के बाद जुलाई में कोरोना का संक्रमण और भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। अब तक जुलाई में 233 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। मंगलवार को भी 13 नए पॉजिटिव सामने आए। इनमें दादरी गेट से पांच, शांतिनगर से चार, तिगड़ाना, पैंतावास, जाटू लुहारी, लोहड़ बाजार से एक-एक कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। मंगलवार को भी 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
- तिगड़ाना में छात्रा मिली पॉजिटिव : गांव तिगड़ाना में 20 वर्षीय लड़की की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। जो की विद्यार्थी और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शांति नगर में एक ही परिवार के तीन पॉजिटिव : शांति नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 63 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवती है। ये सभी पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आए है।
- पैंतावास में एक मिला पॉजिटिव : गांव पैंतावास से 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि गांव पैंतावास जिला दादरी में रहता है यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- पानीपत से लौटी युवती मिली पॉजिटिव : पटेल मार्ग विद्या नगर भिवानी से 26 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहिणी है। यह अपनी बहन से मिलने नौ जुलाई को पानीपत गई थी और 11 जुलाई को वापस भिवानी आई।
- गुवाहाटी से लौटा युवक मिला पॉजिटिव : गांव जाटू लुहारी से 28 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुवाहाटी की एक निजी कंपनी में कार्य करता है और 11 जुलाई को गुवाहाटी से अपने घर आया।
- अधिवक्ता मिला पॉजिटिव : लोहड़ बाजार से 67 वर्षीय अधिवक्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
दादरी गेट क्षेत्र में मिले पांच पॉजिटिव : दादरी गेट क्षेत्र में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 51 वर्षीय चिकित्सक है। 44 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है जो कि एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। 20 वर्षीय युवती जो कि छात्रा है। 16 वर्षीय किशोर है, जो कि विद्यार्थी है। ये चारों एक ही परिवार के हैं और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। एक 46 वर्षीय महिला जो कि सफीदों जींद की रहने वाली है। यह भिवानी में 30 जून को आई थी और यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी रखना जरूरी है। इसके लिए हमेशा घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाए। सामुदायिक दूरी बनाए रखे और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे। अब तक जिले में 679 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें से 514 ठीक हो चुके हैं। 161 का उपचार चल रहा है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed