{"_id":"5bf9a529bdec2241c0593a13","slug":"121543087401-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से बाइक टकराई, चार युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से बाइक टकराई, चार युवक गंभीर
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चांग। गांव चांग बस स्टैंड नजदीक माता मंदिर के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल हुए युवकों में दो युवक गांव सैय व अन्य दो युवक गांव सिसर के हैं।
घायल हुए सैय निवासी युवकों के परिजनों राजेश, राम कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल हुआ नीरज व प्रेम लकड़ी का काम करते हैं। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर गांव चांग में किसी मजदूर के रुपये देने आए हुए थे। वहीं सिसर से मौके पर पहुंचे घायलों के परिजनों ने बताया कि प्रवीन व मंदीप गांव चंाग में बाइक पर डॉक्टर को लेने आए हुए थे, गांव चांग बस स्टैंड पर माता मंदिर के पास बाइक से टक्कर हो गई।
गांव चंाग बस स्टैंड के नजदीक माता मंदिर के पास दोनों बाइकों की टक्कर होने के बाद कई देर तक सभी घायल युवक रोड पर गंभीर हालात में पड़े रहे। लेकिन किसी ने भी उनको उपचार के लिए मेडिकल में पहुंचाने की हिम्मत नही उठाई। काफी समय बाद माता मंदिर के पास होटल संचालक आलोक ने सभी घायलों को भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया व उनके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी नहीं पहुुंची एंबुलेंस
होटल संचालक आलोक ने बताया कि मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर के बाद एंबुलेंस को सूचित कर दिया था, लेकिन करीब एक घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची। सभी घायलों को प्राइवेट वाहन में भिवानी सामान्य अस्पताल पहुंचाया।