{"_id":"5b4f97bb4f1c1b47748b5b6f","slug":"121531942843-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लिया फैसला, द्वितीय आने वाले को मिलेंगे 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लिया फैसला, द्वितीय आने वाले को मिलेंगे 31 हजार
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपये की राशि देकर बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ना केवल प्रथम बल्कि द्वितीय आने वाले छात्र को भी बोर्ड ईनाम स्वरुप 31 हजार रुपये की राशि देगा जिससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ेेगा और अधिक अंक लाने के लिए बच्चे मेहनत करेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को चंडीगढ़ में अहम बैठक हुई। बैठक में बच्चों में प्रतिस्पर्धा व अच्छा प्रदर्शन करने के विषय पर चर्चा हुई। पढ़ेगा हरियाणा तो बढ़ेगा हरियाणा के नारे को सार्थक करने के लिए बोर्ड ने निर्णय लिया कि बच्चे अधिक से अधिक पढ़े इसके लिए बोर्ड ने प्रदेशभर में प्राइवेट या फिर सरकारी स्कूल के विद्यार्थी में प्रथम स्थान आने वाले को 51 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरुप देने की घोषणा की गई है।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने यह भी बताया कि बोर्ड के नियमानुसार यह भी व्यवस्था की गई है कि जिन बच्चों के अंक बराबर होंगे। उसमें बराबर रहने वाले छात्रों को भी उतना ही इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले भी मिलेगा प्रमोशन
उन्होंने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अब किसी की प्रमोशन चाहे उसके सेवानिवृत्त होने के एक दिन भी शेष रहता होगा तो भी उसे प्रमोशन दिया जाएगा जिससे कर्मचारियों को भी काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी बोर्ड की काफी वर्षों तक सेवा करते हैं और उनकी सेवा को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में लिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सचिवालय में भी यही नियम लागू हैं। उसी नियम के तहत बोर्ड भी अपने कर्मचारियों को प्रमोशन देगा।