फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नागरिक अस्पताल को मिले दो ओर चिकित्सक, इनमें एक रेडियोलॉजिस्ट

नागरिक अस्पताल को मिले दो ओर चिकित्सक, इनमें एक रेडियोलॉजिस्ट

Sat, 09 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल को मिले दो ओर चिकित्सक, इनमें एक रेडियोलॉजिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सामान्य अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सामन्य अस्पताल को नई भर्ती में मिले दो चिकित्सकों में से एक रेडियोलॉजिस्ट है। ऐसे में यह कमी पूरी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में पीजी कोर्स पूरा करने वाले 42 चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई है। इसमें भिवानी को भी दो चिकित्सक मिले हैं। भिवानी को चर्म रोग विशेष और मनोचिकित्सक नहीं मिलने से निराशा हाथ लगी है।
प्रदेश सरकार ने वीरवार को 42 चिकित्सकों को प्रदेशभर के अस्पतालों में नियुक्ति दी। इनमें भिवानी को दो चिकित्सक डीएमआरडी डॉ. अमित कुमार, एमडी रेस्पीरेटरी मेडिसिन डॉ. अमित कुमार है। सामान्य अस्पताल में फिलहाल करीब 24 चिकित्सक कार्यरत हैं और दो चिकित्सक और बढ़ने से मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन

अब तक अल्ट्रासाउंड की स्थिति बिगड़ी हुई थी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल शर्मा की कोर्ट केसों में ड्यूटी होने के कारण वह दोपहर एक बजे के बाद तक ही पहुंच पाते थे। ऐसे में सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक बजे तक इंतजार करना पड़ता था। इनमें ज्यादातर गर्भवती महिलाएं होती थी। चूंकि अल्ट्रासाउंड खाली पेट होते हैं, ऐसे में दोपहर तक मरीजों को खाली पेट रहना पड़ता था। मगर अब इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्म रोग विशेष और मनोचिकित्सक की जरूरत
सामान्य अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक की ज्यादा जरूरत है। उम्मीद थी कि चर्म रोग और मनोचिकित्सक तो अवश्य मिलेंगे। मगर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की यह इच्छा अधूरी रह गई।

वर्जन::::
भिवानी को दो चिकित्सक मिले हैं। एक की टीबी विभाग में ड्यूटी रहेगी जबकि दूसरे की एक्स रे विभाग में ड्यूटी रहेगी। चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, ईएनटी विशेषज्ञ मिलते तो और बेहतर रहता।
-डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन

अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या
विभाग चिकित्सक
गायनी 05
सर्जरी 03
आर्थो 03
ईएनटी 01
फिजिशियन 02
टीबी 03
बाल रोग विशेषज्ञ 01
डेंटल 03
पैथॉलॉजी 01
माइक्रोबायलॉजी 01
इमरजेंसी 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed