{"_id":"5ad6440a4f1c1b54098b5130","slug":"121523991562-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर 19 अप्रैल को डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला का घेराव करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर 19 अप्रैल को डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला का घेराव करने की दी चेतावनी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिला तो 19 को डायरेक्टर का घेराव करेंगे अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
वेतन में देरी और पुरानी प्रणाली से वेतन की मांग को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्ज फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले अध्यापकों ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर अध्यापक 19 अप्रैल को डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला का घेराव करेंगे।
मंगलवार को भिवानी व कैरू खंड के कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष इकट्ठे हुए। जिला प्रेस सचिव मा. बलवान सिंह दहिया व राज्य प्रचार सचिव मा. वजीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 85 हजार अध्यापक कार्यरत हैं और इतनी बड़ी संख्या को वेतन न मिलना कितना बड़ा संकट है, क्योंकि यह मास वर्ष के हर महीने से ज्यादा खर्चे का मास होता है। यदि सरकार ने शीघ्र ही वेतन का प्रबंध नहीं किया तो 19 अप्रैल को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का मास डेपूटेशन डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला का घेराव करेगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अध्यापक संघ ने हरियाणा के 119 खंडों पर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वित्त विभाग को पहले की भांति वेतन निकलवाने की अनुमति के लिए ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि अध्यापक संघ 29 अप्रैल को जींद में सर्व कर्मचारी संघ की रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। इस अवसर पर अनुप सिंह, अजीत राठी, सुखदर्शन सरोहा, महेन्द्र श्योराण, रमेश चौपड़ा, चांदीराम, कुलवन्त, राजेश यादव, सन्दीप कुमार, सहदेव रंगा, सुरेन्द्र दिनोद, शिवधन, नरेश कुमार के अतिरिक्त अध्यापक नेता उपस्थित रहे।