{"_id":"5ad644084f1c1b5f098b5145","slug":"121523991560-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को गति देगी परिवर्तन योजना : अशोक खेमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को गति देगी परिवर्तन योजना : अशोक खेमका
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास को गति देगी परिवर्तन योजना : अशोक खेमका
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
प्रधान सचिव अशोक खेमका ने कहा कि विकास के मामलों में अन्य ब्लॉक से पिछड़े प्रदेश के 46 ब्लॉकों में विकास को गति प्रदान करने के लिए परिवर्तन योजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वकांक्षी योजना है। परिवर्तन के तहत योजनाओं को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। इन टारगेट को निर्धारित समयावधि में पूरा करने वाले विभागों या अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा और लचर कार्य प्रणाली वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में ब्लॉक बवानीखेड़ा से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए खेमका ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और उनको दिए गए टारगेट को निर्धारित समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनको परिवर्तन योजना के तहत ब्लॉक बवानीखेड़ा के लिए सभी विभागों की प्रशासनिक शाक्तियां प्रदान की हैं, जिसके तहत वे पुरस्कार और दंड दोनों दे सकते हैं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया भी उपस्थित थे। खेमका ने अधिकारियों को परिवर्तन योजना के तहत टारगेट दिए और उन्हें निर्धारित समयावधि में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में जनता से सीधे जुड़े लगभग 15 विभाग ऐसे हैं, जिनके कार्यों पर विशेष जोर रहेगा। जिला भिवानी में ब्लॉक भिवानी के अलावा लोहारू व बवानीखेड़ा भी इस योजना में शामिल हैं। मुख्यमंत्री की योजना के अनुरूप प्रदेश में एक भी ब्लॉक विकास के मामले में पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए बवानीखेड़ा खंड में कन्या स्कूल व कॉलेज परिसर में महिला हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएं ताकि किसी भी वारदात के समय पुलिस को फोन किया जा सके। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों व कॉलेजों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सतीश कुमार, नगरधीश महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, डीडीपीओ राम सिंह लोहचब, डीएसपी जगत सिंह मोर, तहसीलदार रामनिवास भांभू, डीएसओ राजबीर सिंह, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रताप सिंह संभ्रवाल, राजेश महता, दीपिका बजाज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
--
एक महीने में होगा टारगेट का मूल्यांकन
प्रधान सचिव ने कहा कि अधिकारियों को दिए गए टारगेट का मई महीने के अंत में मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा योजना में शामिल प्रत्येक विभाग से प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। इस योजना के लिए ब्लॉक बवानीखेड़ा में नगराधीश महेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में टारगेट पूरा करने वाले विभाग या अधिकारियों को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।