{"_id":"5ace64544f1c1bd53d8b497c","slug":"121523475540-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सुरक्षा व विदेश नीति पर संगोष्ठी 13 व 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सुरक्षा व विदेश नीति पर संगोष्ठी 13 व 14 को
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सुरक्षा व विदेश नीति पर संगोष्ठी 13 व 14 को
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में 13 से 14 अप्रैल तक विदेशी मामलों की भारतीय परिषद नई दिल्ली के सौजन्य से ‘वर्तमान भारतीय सुरक्षा व विदेश नीति’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन जाएगा। इसमें रक्षा एवं विदेशी विषयों से जुड़े शिक्षाविद् अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल मुख्यातिथि व प्रो. एसडी मुनि (पूर्व भारतीय राजदूत), डॉ. राजीव नयन (सीनियर रिसर्च एसोसिएट रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान, नई दिल्ली), डॉ. रहीश सिंह (अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ) विशिष्ट अतिथि होंगे। प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि विदेश नीति की दशा एवं दिशा का विश्लेषण करने के लिए विभिन्न प्रदेशों से विदेश नीति एवं रक्षा विशेषज्ञों की सहभागिता होगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक भारतीय सुरक्षा व विदेश नीति का विमोचन भी किया जाएगा।