फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गन्ने का उठान न होने पर किसानों ने जाम लगाया

गन्ने का उठान न होने पर किसानों ने जाम लगाया

Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गन्ने का उठान न होने पर किसानों ने जाम लगाया
गन्ने का उठान न होने पर किसानों ने जाम लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
किसानों की सुविधा के लिए महम शुगर मिल की ओर से जिले के गांव खरक खुर्द में स्थापित किए गए धर्मकांटे पर पिछले तीन दिन से गन्ना उठान ठप होने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया और भिवानी-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दिन से धर्मकांटे पर अधिकारी-कर्मचारी न होने की वजह से उठान नहीं हो रहा।
गन्ने का उठान न होने पर रविवार को किसानों ने सड़क पर जाम लगाकर रोष जताया। जाम लगने की सूचना पाकर सरपंच दलेल मौके पर पहुंचे ओर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। किसान बजरंग, बीरु, पवन व प्रेम सिंह ने बताया कि महम शुगर मिल द्वारा गांव खरक में आसपास गांव के किसानों का गन्ना लेने के लिए धर्म कांटा लगाया हुआ है। इस कांटे पर महम शुगर मिल के अधिकारियों की देखरेख में गन्ना तोला जाता है और महम शुगर मिल में भेजा जाता है। पिछले तीन दिनों से खरक में स्थित कांटे पर शुगर मिल से न तो कोई अधिकारी पहुंच रहा है ओर न ही कोई लेबर पहुंच रही है। गांव खरक कलां व खुर्द के किसानों के गन्ने का उठान नहीं होने की वजह से पिछले तीन दिनों से सैकड़ों किसान खरक में रुके हुए हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारियों से इस बारे में बात करने पर उनको धमकाया जाता है।
विज्ञापन

---
भिवानी-रोहतक रोड को फोर लाइन बनाने का काम चल रहा है। चूंकि, धर्मकांटा इसी रोड के किनारे है और यहां निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की पार्किंग की समस्या के कारण उठान बंद किया गया है। अब अगले दो दिनों में गन्ने का उठान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेन्द्र, इंस्पेक्टर, महम शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed