{"_id":"5ab55c414f1c1b57408b49b1","slug":"121521835073-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिग छात्राओं ने नारेबाजी मुख्यमंत्री के आगमने से पहले रेस्टहाउस किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिग छात्राओं ने नारेबाजी मुख्यमंत्री के आगमने से पहले रेस्टहाउस किया घेराव
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग छात्राओं ने नारेबाजी कर सीएम आगमने से पहले रेस्ट हाउस का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सामान्य अस्पताल में धरने पर बैठीं नर्सिंग छात्राएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले शुक्रवार शाम को प्रदर्शन करते हुए रेस्टहाउस पहुुंचीं और रेस्ट हाउस का घेराव किया। इस दौरान छात्राएं गेट के बीच में रास्ता रोक कर बैठ गईं। रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल को मिलवाने के आश्वासन के बाद छात्राओं ने गेट खोला।
सामान्य अस्पताल में छात्राएं पिछले चार दिन सें धरने पर बैठी हुई हैं, परंतु जिला प्रशासन संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं को हल करवाने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। सरकार के इस रवैये से खफा जीएनएम व एनएम छात्राओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए शाम को वह रेस्टहाउस पहुंची, जहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आना था। गुस्साई छात्राएं वहां पर रेस्ट हाउस के गेट के बीच धरना देकर बैठ गई और सीएम को अंदर नहीं जाने देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से लेकर अभी तक एक भी छात्रा का कोर्स पूरा नहीं हुआ है। कोर्स का समय डेढ़ वर्ष व साढ़े तीन वर्ष का है, जबकि 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। प्रदेश सरकार से बार-बार मिलने के बावजूद मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बार वह गेट से हटीं। बाद में उन्हें सीएम से मिलवाया गया। सीएम ने इस मामले में जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया। किसान सभा से राज्य प्रधान मास्टर शेर सिंह, अध्यापक संघ के राज्य सचिव जगरोशन, नौजवान सभा से अभिषेक ने आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर एसएफआई राज्य सचिव सुमित सिंह, जिला प्रधान राहुल सरोहा, नौजवान सभा जिला सचिव अभिषेक, विनोद गिल क्रांति, पूजा, पूनम, सपना, रोजी, दीपा, जागृति, मोनिका, मीनाक्षी, कोमल, अंजू, सोनम आदि मौजूद है।
फोटो : 10