फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12.2 MM rain in half an hour in Bhiwani.

शहर में आधे घंटे में 12.2 एमएम बारिश

Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
12.2 MM rain in half an hour in Bhiwani.
बारिश में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। - फोटो : Bhiwani
दिनभर खिली धूप के बाद वीरवार शाम को अचानक मौसम बदला। काली घटाएं छाईं और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब शहर में करीब 12.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवा चलने लगी। तीन दिन पूर्व लगातार दो दिन तक बारिश हुई थी, जिसके बाद से मौसम में ठंडक थी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह धूप खिली। दोपहर तक गर्मी थी। मगर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मौसम बदला और आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर के निचले इलाकों में हलका जलभराव भी हुआ। बारिश के बाद आमजन और किसानों के चेहरे खिले हैं। आमजन गर्मी से राहत मिलने के कारण खुश थे तो किसान फसलों को लेकर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
खंड बारिश
भिवानी 12.2 एमएम
लोहारू 8.2 एमएम
बवानीखेड़ा 2.2 एमएम
तोशाम बूंदाबांदी
सिवानी बूंदाबांदी
बहल बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed