{"_id":"6101b1ba8ebc3e0935076725","slug":"11921-people-get-vaccine-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr607390799","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 केंद्रों पर 11921 लोगों को लगा टीका, आंकड़ा चार लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 केंद्रों पर 11921 लोगों को लगा टीका, आंकड़ा चार लाख पार
विज्ञापन
शिविर में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में बुधवार को नागरिक अस्पताल के वार रूम सहित 27 केंद्रों पर टीकाकरण किया। इसके माध्यम से 11921 लाभार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक 403238 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग गया है। लंबे समय बाद बुधवार को जिले में इतने अधिक केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया है, क्योंकि पिछले दो सप्ताह से जिला वैक्सीन की कमी को झेल रहा था।
8813 लोगों को कोविशील्ड की पहली और 2919 को दूसरी डोज लगाई। इसी तरह कोवाक्सीन की 53 लोगों को पहली और 136 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों को पांच, फ्रंट लाइन वर्कर को 15 डोज, 18 से 44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को 8342 डोज, 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को 2272 डोज और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 1287 डोज लगाई हैं। इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि बुधवार को 27 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बुधवार को कुल 11921 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक 403238 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा चुका हैं, जोकि तय लक्ष्य का 38 फीसदी है।
दो मिले नए संक्रमित, सक्रिय केस छह
भिवानी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले मिले हैं। वहीं बुधवार को न कोई मरीज स्वस्थ हुआ और न ही किसी मरीज की मौत हुई। जिले में फिलहाल छह सक्रिय केस हैं, इनमें से दो शहरी और चार ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुधवार को 750 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, वही 500 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले के छह सक्रिय मरीजों में से तीन मरीज होम आइसोलेट और तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। इनमें से दो हिसार और एक फरीदाबाद में दाखिल है।
विज्ञापन
देवराला में 200 को लगाया कोरोना रोधी टीका
कैरू। गांव देवराला के सेठ सोहनलाल सिविल अस्पताल में बुधवार को टीकाकरण किया गया। अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बारिश के कारण व्यवस्था गड़बड़ा गई, लेकिन युवाओं व स्टाफ ने भीड़ पर काबू पाया। अस्पताल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति मोर ने बताया कि देवराला के लिए 200 डोज आई थी वो पूरी लग चुकी है। वहीं, कैरू में 300 डोज का टीकाकरण अभियान देर तक चलता रहा। इस अवसर पर गोपीराम, राकेश, लाला प्रधान, नरेश धानियां, अंजु, अंजु बाला उपस्थित रहे।