फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11,224 किसानों पर बकाया है 14 करोड़ 46 लाख रुपये

11,224 किसानों पर बकाया है 14 करोड़ 46 लाख रुपये

Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
11,224 किसानों पर बकाया है 14 करोड़ 46 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बिजली निमग चाहे कितने भी जतन कर ले, लेकिन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिल भरवाने में नाकाम हो रहा है। उससे भी बड़ी चुनौती निगम के लिए वे उपभोक्ता हैं जिनके बिलों को भरवाना नाको चने चबाने जैसा साबित हो रहा है। निगम का 94,701 डिफाल्टरों पर 353 करोड़ रुपये बकाया है तो, वहीं 80,102 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका निगम कनेक्शन काट चुका है जिनपर आज भी निगम का 431 करोड़ बकाया है। निगम इन उपभोक्ताओं से बिजली के बिल भरवाने के लिए हर साल नई-नई योजनाएं शुरू करता है, लेकिन पैसे वसूलने में फिसड्डी साबित हो रहा है।
भिवानी सर्कल के डिफाल्टरर व कनेक्शन कट चुके 1,74,801 उपभोक्ताओं पर निगम का 785 करोड़ रुपये बकाया है। हुड्डा सरकार प्रदेश के लोगों के 1600 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किए थे जिसमें सबसे ज्यादा बिल माफ भिवानी जिले के हुए थे।
विज्ञापन

ग्रामीण उपभोक्ताओं पर है सबसे ज्यादा बिजली का बिल बकाया
भिवानी सर्कल में अगर कैटेगरी वाइज देखा जाए तो सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू कनेक्शन पर सबसे ज्यादा बिजली बिल बकाया है। निगम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 1,22,494 उपभोक्ताओं पर 622 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, शहरों के 23,379 उपभोक्ताओं पर 45 करोड़ 52 लाख रुपये बकाया है। अगर औद्योगिक क्षेत्र के कनेक्शन को देखा जाए तो भिवानी सर्कल में 2142 उपभोक्ताओं पर 41 करोड़ 42 लाख रुपये बकाया है। नॉन डोमेसटिक कनेक्शन की तो 15,564 उपभोक्ताओं पर 61 करोड़ 31 लाख रुपये बकाया है। खेती के लिए किसानों को दिए 11,224 किसानों पर 14 करोड़ 46 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझू कलां सब डिवीजन के किसानों का है सबसे ज्यादा बकाया बिल
किसानों द्वारा बिजली के बिल नहीं भरने की बात आती है तो झोझू कलां के किसान सबसे उपर हैं। झोझू कलां सब डिवीजन में 611 किसान डिफाल्टर हैं और उनका 2 करोड़ 88 लाख रुपये बकाया है। उसके बाद बाढड़ा सब डिवीजन के 1591 डिफाल्टर किसानों पर 2 करेाड़ लाख रुपये बकाया है। जूई सब डिवीजन के 969 किसानों पर 2 करोड़ 29 लाख रुपये बकाया है। उसके बाद अटेला कलां सब डिवीजन के 203 डिफाल्टरों पर 2 करोड़ 66 लाख रुपये बकाया है।

सब डिवीजन डिफाल्टर कटे कनेक्शन बकाया
तोशाम-दो 7844 8999 135.03
तोशाम-एक 10529 9371 100.93
नम्बर-एक भिवानी 624 8972 37.05
नम्बर-दो भिवानी 705 11024 74.60
सिटी भिवानी 1898 5152 7.41
बवानी खेड़ा 3185 3772 21.92
सिवानी 10706 8313 20.67
लोहारू 3929 1482 8.16
जूई 8550 3532 99.45
ढिगावां जाटान 4625 3483 35.86
बहल 3289 2108 12.17
दादरी 5092 2281 8.78
सिटी दादरी 3757 5365 53.52
सांजरवास 7631 5516 40.00
झोझू कलां 2593 2582 32.91
बाढड़ा 6011 2191 50.50
अटेला कलां 2885 459 38.22
नोट: राशि करोड़ों में है।

रिकवरी के लिए किए जा रहे प्रयास : सांगवान
भिवानी सर्कल के अधिक्षक अभियंता एसएस सांगवान ने बताया कि भिवानी सर्कल में डिफाल्टर व कटे हुए कनेक्शनों के उपभोक्ताओं पर बड़ी रकम बकाया है जिसकी रिकवरी करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed