फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ ने विधायक पुत्र की सद्बुद्धि के लिए लगाया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ ने विधायक पुत्र की सद्बुद्धि के लिए लगाया रक्तदान शिविर

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ ने विधायक पुत्र की सद्बुद्धि के लिए लगाया रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दो दिन पूर्व ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के अभिनंदन समारोह से छिड़ा भाजपा प्रदेश सचिव और भाजपा विधायक पुत्र के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। भाजपा प्रदेश सचिव ने विधायक की कॉलोनी क्षेत्र में विधायक पुत्र की सद्बुद्धि के लिए रक्तदान शिविर लगाया जिसमें करीब 70 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं इस पर भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पार्टी की लाइन से अलग चलना गलत है। मुकेश गौड़ ने माहौल खराब करने का प्रयास किया।
उल्लेखनीय है कि बीते 13 जून की रात को शहर में ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का अभिनंदन समारोह किया गया था। इसमें राज्यपाल के स्वागत के दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ और विधायक सर्राफ के पुत्र अमन सर्राफ के बीच झगड़ा हो गया। हाथापाई हुई और जमकर गाली-गलोच हुई। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इसी मामले में शुक्रवार को टीम मुकेश गौड़ ने लोहड़ चौपटा में रक्तदान शिविर लगाया। स्वयं मुकेश गौड़ रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते रहे। रक्तदान शिविर में जगह-जगह बैनर लगाए गए। जिन पर साफ लिखा गया कि विधायक पुत्र की सद्बुुद्धि के लिए रक्तदान शिविर। रक्तदान शिविर में 70 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश सचिव मुकेश गौड़ ने कहा कि 13 जून की घटना के बाद उनके समर्थकों का खून खौल रहा था और कोई गड़बड़ ना हो इसलिए उन्होंने रक्तदान के जरिए रक्त निकालने की बात सोची। अगर उन्हें पहले पता होता कि यह किसी जाति विशेष का कार्यक्रम है तो वे हरगिज कार्यक्रम में नहीं जाते। यह बात उनकी समझ में बाद में आई। उन्होंने कहा कि बीजेपी संस्कारी पार्टी है और संस्कारों की उम्मीद की जाती।
सच्चाई क्या है, वह जगजाहिर है : सर्राफ
राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल का नागरिक अभिनंदन विभिन्न समाज व सामाजिक संस्थाओं का मेरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुकेश गौड़ ने माहौल खराब व कार्यक्रम बिगाड़ने की कोशिश की। द्वेष भावना से कार्यक्रम में जान बूझकर हंगामा किया गया जिसका मेरे पुत्र पर झूठा दोष लगाया जा रहा है यह गलत है। सच्चाई क्या है, यह जगजाहिर है। सब कुछ वीडियों में कैद है।

-घनश्याम सर्राफ, विधायक
वर्जन::
योजनाबद्ध तरीके से उन पर अमन सर्राफ, विधायक के भांजे व उनके साथियों ने हमला किया। अगर मेरा उद्देश्य माहौल खराब करना होता तो अकेले नहीं जाता। घटना के बाद से उनके समर्थकों का खून खौल रहा था। कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए उन्होंने रक्तदान शिविर लगाना बेहतर समझा।
-मुकेश गौड़, प्रदेश सचिव, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed