फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पानी के लिए लगभग सभी 31 वार्डों की विभिन्न कॉलोनियों में मचा हाहाकार

पानी के लिए लगभग सभी 31 वार्डों की विभिन्न कॉलोनियों में मचा हाहाकार

Thu, 07 Jun 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए लगभग सभी 31 वार्डों की विभिन्न कॉलोनियों में मचा हाहाकार
बस स्टैंड परिसर में पेयजल संकट, पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझा रहे यात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर में पेयजल की समस्या काफी गंभीर होती जा रही हैं। बस स्टैंड, सामान्य अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। हालात ये है कि लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर है। शहर की बात की जाए तो 31 वार्डों में से शायद ही कोई कॉलोनी ऐसी होगी जहां के लोग पेयजल समस्या से ना जूझ रहे हो। जनस्वास्थ्य विभाग ने एक दिन छोड़कर एक दिन पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया था मगर हालात ये है कि शहर की अधिकतर कॉलोनियों में पिछले पांच दिन से सप्लाई नहीं हुई है। जिस कारण शहर वासी परेशान है और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है।
बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में स्थिति ज्यादा खराब है। बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को या तो गर्म पानी पीना पड़ता है या फिर रुपये खर्च कर दुकानों से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। यूं तो पानी के लिए तीन जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं और बड़ी टंकियां भी बनी हुई है, मगर पानी नहीं होने के कारण ये सब बेकार साबित हो रही है। दैनिक यात्री संदीप, रामअवतार, सुनील, श्यामसुदंर का कहना हैं बस स्टैंड पर पीने का पानी ही नहीं है। जिस कारण यात्रियों को हर रोज पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब ज्यादातर तो अपने साथ घर से ही पानी की बोतल लाने लगे मगर जो अन्य यात्री उन्हें परेशानी हो रही है। बस स्टैंड पर पूरा दिन चलने वाले वाटर कूलर भी जवाब दे गए हैं। जिन वाटर कूलरों में पानी है, उनमें पानी गर्म आता है। पानी इतना गर्म है कि पीना संभव नहीं। जिस कारण यात्री बस इसे देखकर ही लौट जाते है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर तीन से चार वाटर कूलर लगे हुए लेकिन इनमें से किसी भी वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आता हररोज गर्म पानी से प्यास बुझानी पड़ती हैं।
प्रीतम कुमार (गुड्डी वाला )

शरीर जलाने वाली गर्मी पड़ रही हैं और उस पर गर्म पानी पीने पर मजबूर होना पड़ता है।में कई बार तो इंस्टीट्यूट से बोतल में पानी भरकर लाना पड़ता है तो कभी मोल पानी लेने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुमार(कलानों )

गर्मी में लंबे रूट की यात्रा करने पर तो भारी परेशानी का सामना करना ही पड़ता है। प्यास बुझाने के लिए भी बस स्टैंड के वाटर कूलरों का सहारा लेने पड़ता हं लेकिन बस स्टैंड पर सभी वाहर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। इससे भारी परेशानी हो रही है।

टेकचंद, यात्री

अस्पताल में भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान
सामान्य अस्पताल परिसर में भी लोग पिछले चार दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे है। अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया तो अगले दिन एक-दो टैंकर से सप्लाई की गई मगर यह नाकाफी है। हालात अभी भी बदत्तर बने हुए हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि उन्होंने डीसी कार्यालय में संपर्क करने के अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल संकट के बारे में अवगत करवा दिया है। सीएमओ ने भले ही समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया हो, बावजूद इसके अब तक न तो पानी की सप्लाई आई है और न ही टैंकर से पेयजल सप्लाई किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed