{"_id":"5ad644f94f1c1b9b098b50d1","slug":"11523991801-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी भगवान परशुराम जयंती की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी भगवान परशुराम जयंती की बधाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति और संस्कारों को भूल रही युवा पीढ़ी : शिक्षा मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पीडब्ल्यूूूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भक्ति और शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम अलौकिक व्यक्तित्व के धनी थे। वे शस्त्र और शास्त्र विद्या के ज्ञाता थे। सभी अवतारों में भगवान परशुराम ही एकमात्र ऐसे अवतार हैं जो चिरंजीवी हैं। उनका उल्लेख रामायण, महाभारत, भागवत, पुराण इत्यादि अनेक ग्रंथों में किया गया है। भगवान परशुराम का जीवन हमें समाज के गरीब एवं कमजोर लोगों की मदद करने व अन्याय के विरुद्घ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज युग बदल रहा है, सामाजिक मान्यताएं बदल रही हैं, लेकिन दु:ख की बात है कि हमारी नई पीढ़ी अपनी प्राचीन गौरवशाली संस्कृति और संस्कारों को भूल रही है। शिक्षा मंत्री ने भगवान परशुराम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नई पीढ़ी को उच्च आदर्शों एवं सिद्घांतों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा, मा. टेकचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, नवीन कौशिक, रमेश देवसर, दशरथ सिंह, जगदीश कुमार, डीपी सिंह अजीत सिंह, प्रमेश्वर शर्मा, राजबीर धारेडू, पवन शर्मा, आजाद, प्रवीण काटपाल, रामलाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।