{"_id":"5ad4fdbf4f1c1b9b098b4e9b","slug":"11523908031-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई समारोह में बीकॉम की प्रीति व एमकॉम की संतोष बनी मिस पर्सनलिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई समारोह में बीकॉम की प्रीति व एमकॉम की संतोष बनी मिस पर्सनलिटी
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम की प्रीति व एमकॉम की संतोष बनी मिस पर्सनेलिटी
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में महाविद्यालय की छात्रा शर्मिला को मिस फेयरवेल और सचिन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
सोमवार को सभागार में आयोजित समारोह की शरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया और जूनियर्स को सफलता के विभिन्न टिप्स बताए। वहीं, जूनियर विद्यार्थियों ने समय-समय पर सीनियर्स से मिले सहयोग की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और कैटवॉक किया। सीनियर विद्यार्थियों में से बीकॉम की प्रीति और एमकॉम की संतोष को मिस पर्सनेलिटी तथा राहुल को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना गया। सहायक प्रवक्ता विनोद तंवर व ऊषा देवी ने निर्णायक मडल की भूमिका निभाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा सफल जीवन के लिए समय की कीमत को पहचानना चाहिए। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. प्रवीन गौड़, अशोक, डॉ. पूनम, मोनिका, ममता, शैलेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन छात्रा मोनू व कविता ने किया।