{"_id":"5ad4fdb34f1c1b5c098b4f1e","slug":"11523908019-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की पाबंदी के बावजूद शराब की बिक्री, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत की पाबंदी के बावजूद शराब की बिक्री, ग्रामीणों में रोष
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की पाबंदी के बावजूद शराब की बिक्री, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
गांव बुशान में शराब बिक्री पर पाबंदी के बावजूद अज्ञात युवकों ने रविवार को गांव के पास खोखा रखकर शराब बेचनी शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर देर शाम पंचायत की। पंचायत में पहुंचकर पुलिस ने दो दिन के भीतर खोखा हटवाने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को इस मसले पर हुई पंचायत की अध्यक्षता सरपंच बीरसिंह ने की। इसके बाद शराब बिक्री पर पाबंदी के बावजूद शराब बेच रहे लोगों की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को दो दिन में खोखे को उठवाने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए।
गांव बुशान में पिछले दिनों ग्रामीणों ने पंचायत कर शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी थी। पंचायत में फैसला लिया गया था कि जो भी गांव में शराब बेचेगा उसको जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बावजूद भी रविवार को गांव के पास एक खोखा रख लिया गया और उसमें शराब की बिक्री शुरू कर दी। इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी। ग्रामीणों ने आपस में सूचना देकर पंचायत बुलाई। पंचायत में फैसला लिया गया इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। इसके बाद शराब बिक्री की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक शराब विक्रेता मौके से शराब लेकर भाग गया। पुलिस ने पंचायत में आश्वासन दिया की दो दिन के अंदर खोखे को उठवा दिया जाएगा और गांव में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस की बात मान ली। पंचायत में नरेंद्र बुशान, रामसिंह नंबदार, बृजपाल, अनील शर्मा, वजीर सिंह, रिंकी, अनूप, राजेश, नरेश, दिनेश, सत्यवान आदि मौजूद थे।