{"_id":"5aaec2e54f1c1bc4758b61ca","slug":"11521402597-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन अप्रैल तक
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड कोर्स के प्रवेश वर्ष 2017 की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई-2018 व जुलाई-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर विजिट करें। ऑनलाइन पंजीकरण से अभिप्राय है कि निश्चित तिथि तक सफल पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क का बोर्ड के निमित बैंक खाते में जमा करना होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन करने व निर्धारित परीक्षा शुल्क (3000 रुपये प्रति परीक्षार्थी, दोनों वर्ष की परीक्षाओं के लिए) जमा करवाने की तिथियां बिना विलंब शुल्क 22 मार्च से तीन अप्रैल, 100 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क सहित चार अप्रैल से 10 अप्रैल, 300 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क सहित 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तथा 1000 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क सहित 18 अप्रैल से 24 अप्रैल निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने का पैनल संस्थाओं की नई लॉग-इन आईडी पर 22 मार्च से उपलब्ध होगा। संस्थाओं की नई लॉग-इन आईडी व उनका पासवर्ड कार्यालय में पंजीकृत उनकी ईमेल पर 22 मार्च से पूर्व भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि संस्थाओं को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे डीएलईडीएग्जाम 2017 एट-द-रेट जीमेल डॉट कॉम व दूरभाष नंबर 01664-254300, 254308 तथा 254309 पर संपर्क कर सकते हैं।