फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दिनभर पल-पल बदला मौसम का मिजाज, सोमवार का धुंध व कोहरे से हुआ आगाज

दिनभर पल-पल बदला मौसम का मिजाज, सोमवार का धुंध व कोहरे से हुआ आगाज

Tue, 05 Mar 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
दिनभर पल-पल बदला मौसम का मिजाज, सोमवार का धुंध व कोहरे से हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सोमवार की सुबह का आगाज कोहरे और धुंध के साथ हुआ। मार्च में भी कोहरा और ठंड से लोग परेशान दिखे। वहीं मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई। हालांकि तेज हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी और मौसम के बदले तेवर देखकर किसानों की सांसें भी अटकी रही।

गत 2 मार्च से ही लगातार मौसम में बदलाव के कारण हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार देर रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को भी सुबह बारिश के बाद अचानक एक बार फिर से मौसम में धुंध बनी। बाद में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के आसार भी बने, मगर बदरा नहीं बरसे। मौसम विभाग की मौसम को लेकर चेतावनी 4 मार्च तक थी। इसके बाद फिर से मौसम साफ होने की संभावनाएं हैं। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई, क्योंकि इस समय किसानों की सरसों और गेहूं की फसल लगातार पकाव की ओर बढ़ रही है। आने वाले एक पखवाड़े के बाद किसान फसल कटाई में जुट जाएंगे। ऐसे में मौसम की मार फसल उत्पादन पर भी असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed