फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्री मानसून की पहली बरसात के बाद रातभर अंधेरे में रही दर्जनभर कॉलोनियां

प्री मानसून की पहली बरसात के बाद रातभर अंधेरे में रही दर्जनभर कॉलोनियां

Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्री मानसून की पहली बरसात के बाद रातभर अंधेरे में रही दर्जनभर कॉलोनियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बारिश ने जहां गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं इस बारिश ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी। बुधवार को हुई बारिश शहर की दर्जनभर से अधिक कॉलोनियों के लिए आफत साबित हुई। रातभर कॉलोनियां अंधेरे में डूबी रही। अनेक कॉलोनियों के ट्रांसफर जल गए तो अनेक जगह लाइनों में फाल्ट आ गया। शहर की मुख्य मार्केट में शामिल हांसी गेट मार्केट की बत्ती 29 घंटे गुल रही। गुजरानी फीडर की वीसीबी फेल हो गई जिस कारण यहां से लाइन को जेल फीडर से जोड़ना पड़ा। पूरी रात और दिनभर कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में परेशानी हुई।
बुधवार को हुई बारिश शहर वासियों और बिजली कर्मचारियों के लिए आफत बनी। शहर की दर्जनभर कॉलोनियों को रात अंधेरे में बिना बिजली के बितानी पड़ी तो कर्मचारी बिजली के फाल्टों को ढूंढते रहे। बुधवार रात को हांसी गेट से रोहतक गेट तक की सभी कॉलोनियों में ब्लैक आउट रहा। यहां फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार आदर्श नगर में ट्रांसफर जलने और केबल में फाल्ट मिला। यह फाल्ट सुबह साढ़े पांच बजे ठीक हो पाया। इसी तरह रामबाग कॉलोनी में ट्रांसफार्मर रात को बरसात आने के समय जल गया। ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे बदला गया। महिला कॉलेज क्षेत्र की बिजली सप्लाई में फाल्ट आया जो सुबह 11 बजे तक ठीक किया गया। ऐसे ही शहर की दर्जनभर कॉलोनियों के ट्रांसफार्मरों और केबल में फाल्ट होने से ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की भी बढ़ी परेशानी
हांसी गेट मार्केट की बिजली 29 घंटे बाद बहाल हो पाई। दरअसल बरसात के दौरान हांसी गेट से रोहतक गेट पर बिजली के खंभों पर ऊंचाई बढ़ाने के लिए लगाई एंगल टूट गई। कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे यहां नया खंभा लगाना शुरू किया और शाम सात बजे ही तार बदले जा सके। यहां एंगल टूटने के कारण बुधवार दोपहर करीब दो बजे बिजली गुल हुई थी। ऐसे में मार्केट के दुकानदारों को बिजली के लिए 29 घंटे इंतजार करना पड़ा। सभी के इंवर्टर जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

132केवी पावर हाउस की वीसीबी फेल
शहर के हांसी रोड की दर्जनभर कॉलोनियों की बिजली सप्लाई गुजरानी फीडर से होती है। मगर रात को 132केवी पावर हाउस में वीसीबी फेल हो गई। जिस कारण ये कॉलोनियां अंधेरे में डूब गई। रात को ही बिजली निगम कर्मचारियों ने गुजरानी फीडर से हटाकर लाइनों को जेल फीडर से जोड़ा। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।
फोटो 29
------
इंसुलेटर में पानी घुसने से नहीं मिल पाया फाल्ट
बवानी खेड़ा। बवानी खेड़ा में बुधवार शाम को गुल हुई बिजली ने वीरवार शाम तक दर्शन नहीं दिए। लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी कस्बावासियों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। बताया जाता है कि इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण बिजली की समस्या आई और लगातार पोल टू पोल जाकर कमी ढूंढने के बाद भी कर्मचारियों को इसकी खामी का पता नहीं चल पाया। वहीं दूसरी और उपभोक्ता भी बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से बिजली आने की बार-बार गुहार लगाते हुए दिखाई दिए तो बिजली अधिकारी कर्मचारी भी जवाब देते-देते थक गए। सरकार हर गांव शहर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के दावे करती है। लेकिन ये दावे यहां हवाई होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

--
वर्जन
इस बारे में दहबिविनि के कनिष्ठ अभियंता रामेहर ने बताया कि इंसुलेटर में पंक्चर होने के कारण बिजली की समस्या हुई। कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा इसकी खामी को ढूंढा जा रहा है ताकि इसे दुरुस्त करके बिजली सप्लाई वितरित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed