फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेयजल किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने सौंपा एक्सईएन को ज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने सौंपा एक्सईएन को ज्ञापन

Thu, 07 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने सौंपा एक्सईएन को ज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने रोष जताकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी। पिछले एक सप्ताह से घरों में पानी न आने के कारण परेशान शहर वासियों ने एकत्रित होकर रोष जताया और जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुभाषचन्द यादव को मांग पत्र सौंप कर जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।

भिवानी व्यापारमंडल के प्रधान जेपी कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने मांगपत्र सौंपा। एक्सईएन को सौंपे मांग पत्र में रवि खन्ना, प्रवीण गुप्ता, संजय शर्मा, रविंद्र चौधरी, विनोद शर्मा ने बताया कि बागकोठी, सोमवारी माता, लोहड बाजार, कुम्हारों की गली, खारी कुई, आदर्श नगर, विकास नगर सहित आधा दर्जन कॉलोनियों में पिछले एक माह से पानी की भयंकर समस्या बनी हुई है। उन्होंने इस बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन वे हर बार पीछे से पानी न आने का बहाना बनाते हैं। कई बार क्षेत्रवासियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। जब भी उनके क्षेत्र में पानी छोड़ा जाता है तो पानी बदबूदार होता है। जिससे कि बीमारियों का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की वजह कोई ना कोई लाईन लीकेज है। जिसके ठीक करवाना अधिकारियों की जिम्मेवारी बनती है, लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैया के कारण ही ये सब होता है। भिवानी व्यापार मंडल प्रधान ने एक्सईएन को कहा कि जब तक पानी समस्या हल नहीं होती है तब तक शहर में पानी के टैंकर भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर प्रवीण मास्टर, बलजीत शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शिवम कौशिक, गिरधारी लाल शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, रवि खन्ना, प्रवीण गुप्ता, संजय शर्मा, रविंद्र चौधरी, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed