फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आग से हुए नुकसान की भरपाई की उठाई मांग

आग से हुए नुकसान की भरपाई की उठाई मांग

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
आग से हुए नुकसान की भरपाई की  उठाई मांग
आग से हुए नुकसान की भरपाई की उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
गांव मित्ताथल के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त से मिले और जल्द गिरदावरी करवाकर आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। बीते शुक्रवार को दोपहर के बाद बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट से लगभग 37 एकड़ में लगी आग से किसानों की फसल नष्ट हो गई थी। आग लगने से किसानों को लाखों के नुकसान की भरपाई के लिए गांव के सभी किसान सरपंच निर्मला, सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच, बीडीसी राजेंद्र, पूर्व जिला पार्षद जगदीश मित्ताथल के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त से मिले और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। सरपंच निर्मला, सरपंच प्रतिनिधि भीष्म सिवाच व किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, अन्यथा किसान आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा किसान पहले ही कर्जे में डूबे हुए वे केवल फसल पर ही अपने परिवार का गुजारा करते हैं। इस मौके पर भीम सिंह, देवेंद्र सिंह, जयबीर सिंह, राजेश, बंटू, मनफुल सिंह, सुरेंद्र, रणबीर सिंह, गांधी, राजकुमार, नंदराम, सतवीर, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, धर्मबीर व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed