{"_id":"5ac3d63e4f1c1bd2618b55cb","slug":"111522783806-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई- पंचायत प्रणाली के विरोध में ग्राम सचिव और सरपंचों का धरना व क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई- पंचायत प्रणाली के विरोध में ग्राम सचिव और सरपंचों का धरना व क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सचिव और सरपंचों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
लोहारू। ई-पंचायत प्रणाली के विरोध में लोहारू क्षेत्र के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों का धरना और क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
क्षेत्र की बारवास गांव की सरपंच शशिबाला, बिसलवास की सरपंच सुरेंद्रा देवी, फरटीया भीमा की सरपंच बबिता देवी, अमीरवास की सरपंच मंजू देवी तथा ढाणी ढोला की सरपंच सुशीला देवी तथा ग्राम सचिव विक्रम सिंह क्रमिक अनशन किया। सिंघानी ग्राम पंचायत के सरंपच सुरेंद्र राठी ने कहा कि जब तक सरकार पंचायतों पर ई- प्रणाली लागू करने के निर्णय को वापस नहीं ले लेती तब तक सरपंचों एवं ग्राम सचिवों का विरोध एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विधायक ओमप्रकाश बड़वा, जिला पार्षद राजा बुढ़ेड़ा, कांग्रेसी नेता शीशराम मेचू, कर्मचारी नेता जगरोशन तथा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की लोहारू इकाई के प्रधान संजेय सैनी ने उनके आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सरपंच सुरेंद्र राठी, सुभाष अग्रवाल, सरपंच सुरेंद्र नेहरा, ग्राम सचिव भवनेश सपड़ा, सत्यवान, जितेंद्र सिंह , सुरेंद्र फौजी सहित अनेक सरपंच एवं ग्राम सचिव मौजूद थे